KAIMGANJ NEWS पहले छात्र को रास्ते में पीटा फिर असलाहों से लैस हो की पीडित के घर पर चढ़ाई, नकदी लूट ले जाने का आरोप लगा महिला ने की पुलिस से शिकायत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
यदि लगाया गया आरोप सही साबित हुआ तो अपराध शून्य होने के सरकारी दाबे पर इस तरह की घटनाएँ प्रश्न चिन्ह लगा रहीं हैं । शिकायत में पीडित ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले दबंगों ने छात्र को रास्ते में पीटा फिर असलाहों से लैस हो घर पर चढ़ाई कर उत्पात की हद पार कर, आरोपी घर में रखी नकदी ले गए । मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है । खैर जो भी स्थिति हो, मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव खेतलपुर सौरिया के मजरा अनंतला का बताया जा रहा है । जहां दबंगों ने पहले एक छात्र को रास्ते में रोककर पीट दिया और फिर रात में उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि असलहाधारी दबंगों ने घर में घुसकर चढ़ाई की और कमरे में रखे रुपये भी निकाल ले गए ।
अनंतला गांव निवासी महिला प्रीति द्वारा थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र ऋषभ कक्षा 11 का छात्र है, गुरुवार शाम किसी जरूरी काम से कायमगंज जा रहा था। उसी समय कटिया – जौरा मार्ग पर का० दा ० सराय गांव के पास तीन गांव के युवक और उनके एक रिश्तेदार ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि देर रात वही सब आरोपी असलहा लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए धमकाया। महिला और उसके पुत्र ने किसी तरह भागकर जान बचाई । घर में घुसे दबंगों ने कमरे में रखे 85 हजार रुपये निकाल लिए क्योंकि रुपए रखे थे वहां से गायब मिले। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाही की बात कह रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes