Kaimganj news,Nagar Palika Parishad samachar –नव निर्वाचित अधिकांश सभासदों को नहीं थी प्रस्तावों की कोई जानकारी।
–भीषण गर्मी में बिलबिलाते दिखे सभासद ,नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका ईओ उठाते रहे एसी का मजा।
कायमगंज फर्रुखाबाद 13 जून 3023
आज नगर पालिका परिषद कायमगंज की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2023– 24 वित्तीय वर्ष का एजेंडा 18 बिंदुओं पर रखा गया। वही 16 बिंदुओं पर सभासदों द्वारा गहमागहमी के बीच सहमति बन सकी। तथा दो बिंदुओं पर असहमति जताई गई और आगामी बोर्ड बैठक पर मामले को टांग दिया गया। अधिकांश सभासद पालिका द्वारा रखे गए 18 प्रस्तावों से अनभिज्ञ रहे।
कायमगंज नगर पालिका परिषद में आज मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023 –24 का एजेंडा रखते हुए नगरपालिका अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 18 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बीच सभासद लक्ष्मी यादव के पति झगड़ू यादव ने कई प्रस्तावों पर अपनी असहमति जताते हुए उसका विरोध किया।
अधिकांश सभासदों ने कहा कि पहले मुख्य विकास के कार्य पर चर्चा हो इसके बाद अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। वही सभासदों को समझाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार तथा अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने कहा कि कायमगंज नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है यह सब हम सबके आपसी सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जिसके बाद बैठक में रखे गए 18 प्रस्तावों में 16 प्रस्ताव पास कर दिए गए तथा दो प्रस्ताव जिनमें से नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत भवनों से कूड़ा कलेक्शन हेतु ₹2 प्रति घर प्रतिदिन हेतु विचार तथा दूसरा प्रस्ताव नगर पालिका सीमा के अंतर्गत जो भी भवन पंजीकृत स्टांप द्वारा क्रय विक्रय किए गए हैं उन्हें पालिका के वित्तीय स्तर को सुधारने हेतु पालिका में अंकित किए जाने पर विचार पास नहीं हो पाए। वही इस भीषण गर्मी में सभागार में पंखा न चलने से सभासद बिलबालते नजर आए।
इनसेट–
नगर पालिका से बैटरी इनवर्टर आदि की रही चर्चा जोरों पर
नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों व अध्यक्ष के करीबी ने बताया की नगर पालिका परिषद से पूर्व अध्यक्ष पर लगभग 24 कुर्सियां इनवर्टर तथा आधा दर्जन से अधिक बैटरी सोफासेट व अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया। वही इस संबंध में जानकारी करने पर अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है अब उनके संज्ञान में मामला आज आया है इसकी अति शीघ्र जांच कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct