Kaimganj news कायमगंज,फर्रुखाबाद 13 जून 2023।
बेखौफ शातिर चोरों ने नकब लगाकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया । घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन छत पर सो रहे थे। घर के पीछे दीवार में नकब लगा कर घटना को अंजाम दिया। चोर घर से देशी घी व सरसो भी ले गए।
बताया गया है कि रात कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैथरा निवासी कमरुद्दीन पुत्र जलील के घर परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। देर रात बेखौफ शातिर चोर घर के पीछे खेतो की ओर पहुंचे जहां शातिरो ने घर के पीछे दीवार में नकब लगा दिया।,और घर के अंदर दाखिल हो गए। जहां से पांच बक्से के अलावा माल जेवर ले गए। सुबह परिजन जागे और कमरे के अंदर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए समान बिखरा था। बक्से सामान गायब था। चीख पुकार मच गई। सभी जाग गए। आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। जहां खोजबीन की गई है तो पीड़ित के घर के पीछे कुछ दूरी पर खेतों की तरफ चार खाली बक्से मिले, जिसमे सभी नए कपड़े शातिर ले गए और कुछ पुराने कपड़े छोड़ गए। जबकि एक बक्सा काफी दूर मिला। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया चोर 50 हजार रुपए नकद, जेवरात, पांच देशी घी के दो दो किलो के डिब्बे, सरसो की बोरी, बोरी में भरे पीतल के वर्तन ले गए। चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एवं डॉग स्कॉट टीम ने जांच पड़ताल की।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct