KAIMGANJ NEWS- इसी दुकान में रखा एक लाख का पडोसी दूकानदार का क्राकरी माल भी चढ़ा आग की भेंट
– आग कैसी लगी ठीक से कुछ भी कहना मुश्किल किन्तु पीडित ने लगाया किसी अज्ञात पर आग लगाने का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रात लगभग 11 -00 बजे लगी भीषण आग से कपड़ा व रेडीमेड बिक्रेता की दुकान में रखा लगभग7 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया ।
कायमगंज – अलीगंज मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट कैसर खां अड्डा के पास स्थित मूल रूप से जिला एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी सूरजपाल गुप्ता पुत्र रामवीर गुप्ता हाल निवासी गांव शिवरई वरियार ( कायमगंज ) की कपड़ा तथा रेडीमेड सामान विक्री की दुकान में आग लग गई । पड़ोसियों ने दूकान से उठता हुआ धुँआ तथा आग की लपटों को देखकर सूचना सूरजपाल को दी । मौके पर पहुंच सूरजपाल ने जब भीषण आग लगी देखी तो उसके होश उड़ गए । अग्निकांड की सूचना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को भी दी गई । किन्तु दमकल की गाडियां देर से पहुंच सकी । तब तक बाल्टियों से पानी की बौछार कर वहां जमा हुए लोगों ने कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया । जब तक पुलिस व दमकल गाडी पहुंची तब तक आग तो बुझ गई थी । किन्तु दूकान में रखा कपड़ा व रेडीमेड वस्त्र आदि जलकर नष्ट हो चुके थे । परेशान दूकानदार ने बताया कि पांच लाख का सामान एक ही बार में लाकर दूकान में रखा था । वहीं2 लाख से अधिक कीमत का सामान पहले से ही दूकान में मौजूद था । पूरे का पूरा सामान जल कर नष्ट हो चुका है । कुछ भी माल विक्री के लायक नहीं बचा है । पीड़ित के अनुसार दूसरी तरफ गली से या शटर उचका कर किसी ने आग लगाई है । घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है ।
इनसैट : –
इसी दुकान में रखा पड़ोसी का माल भी जल कर हुआ नष्ट
कायमगंज : –
कायमगंज – अलीगंज मार्ग पर स्थित सूरजपाल गुप्ता की दूकान में लगी भीषण आग से जहां इनका भारी नुकशान हुआ । वहीं इनके पडोसी दुकानदार सत्येन्द्र निवासी ग्राम मझोला का भी एक लाख रुपए का क्राकरी का सामान जलकर नष्ट हो गया । सत्येन्द्र ने बताया कि वह माल रखीद कर रात लगभग 9 -30 बजे टेम्पों से लेकर आया था । टैम्पो से उतार कर माल इन्हीं की दुकान में रख दिया था । सोचा था कि सबेरे उठाकर अपनी दुकान में रख लेंगे क्योंकि रात को उसकी दुकान बंद हो चुकी थी , और चाबी भी उसके पास नहीं थी । लेकिन दुर्भाग्य से मेरा भी सारा सामान आग की भेंट चढ गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug