Kaimganj news –छःबच्चों के पिता , तनाव ग्रस्त ,श्रमिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Picsart 23 09 18 16 58 46 188

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 18 सितंबर 2023
यह दुखद घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद की है ।

Picsart 23 09 18 16 59 51 987

यहां तनाव ग्रस्त चल रहे छ: बच्चों के पिता 38 वर्षीय श्रमिक ने गमछा का फंदा बनाकर मकान के कुंडें में फंसा कर फांसी पर झूल गया । जिससे उसकी दुखद मौत हो गई । आज प्रातः घर वालों ने जब कमरे में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए । फांसी के फंदे पर झूलता हुआ अपने परिजन को देखकर उनकी चीख निकल गई । चीख पुकार की आवाज सुनते ही उसकी पत्नी मौके पर पहुंची । पत्नी रेनू अपने पति का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी । परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड जमा हो गई । मामले की सूचना पाकर उप निरीक्षक मदनलाल पिप्पल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की । सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई । टीम ने घटनास्थल से सबूत के लिए नमूने एकत्र किए तथा मौके का फोटो भी खींचा । फांसी के फंदे से उतार कर नीचे रखे गए शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भेज दिया गया । परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से काफी तनाव ग्रस्त था । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । मृतक के एक भाई मृत्यु पहले ही हो चुकी है । उसके 6 बच्चे हैं । जिनमें सबसे बड़ी बेटी 14 वर्षीय बिटाना , 12 वर्षीय बेटा ऋषभ , 10 वर्षीय बेटा अमन , वही 6 साल का गुरदीप तथा एक अबोध डेढ़ साल की बेटी गुड़िया अभी मॉ की गोद में है । मृतक की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था । फांसी लगाकर मौत को गले लगा लेने के बाद अब इस परिवार के सामने भरण पोषण की भी समस्या पैदा हो गई है । ग्रामीण दुख प्रकट करते हुए कह रहे थे कि अब इस परिवार का कोई खेवन हार नहीं रहा । जब तक उसका बड़ा बेटा पूरी तरह बालिग और सक्षम नहीं होगा । तब तक बेचारों के सामने गुजर बसर के लिए परेशानी ही बनी रहेगी। इसलिए इस श्रमिक परिवार को तब तक हर हाल में शासन द्वारा आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes