KAIMGANJ NEWS नकली दवाइयों की बिक्री और बाढ़ मुआवजे को लेकर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Picsart 25 10 07 07 06 57 750

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तहसील पहुंचा और क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि नगर में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह अव्यवस्थित है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। लाइनमैनों पर आरोप लगाया गया कि वे बिजली दुरुस्त करने के नाम पर किसानों से 200 रुपये तक की वसूली करते हैं। कई बार मनमाने ढंग से शटडाउन ले लिया जाता है, और पूछने पर लाइन में फॉल्ट बताकर बात टाल दी जाती है। किसानों ने ऐसे कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर में अस्पताल के आसपास कई संदिग्ध और नकली अंग्रेजी दवाइयां बिक रही हैं। वहीं, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति न होने से मरीज परेशान हैं। विशेष रूप से ग्राम जरारी झब्बूपुर स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय में चिकित्सक न होने की शिकायत की गई। किसान नेताओं ने बताया कि बाढ़ से गंगा किनारे बसे गांवों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। क्षेत्रीय लेखपालों पर मुआवजा वितरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया। बाढ़ग्रस्त इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे छिड़काव कराने की मांग की गई। साथ ही पुलियों के निर्माण को ऊंचा कराए जाने की आवश्यकता बताई गई।

किसानों ने कहा कि गंगा नदी पर लगने वाला ऐतिहासिक ढाईघाट मेला अब शाहजहांपुर जिले की सीमा में शामिल कर दिया गया है, जबकि यह फर्रुखाबाद जिले का पारंपरिक मेला रहा है। उन्होंने इसे फिर से फर्रुखाबाद प्रशासन की देखरेख में कराने की मांग की। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बाढ़ के दौरान गंगा में डूबकर जिन किसानों की मौत हुई, उनके परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मुन्नालाल सक्सेना, रामवीर पाल, निशांत त्रिवेदी, रामनारायण, शीलचंद, और किशन अग्निहोत्री समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes