KAIMGANJ NEWS सेवानिवृत्ति पर नम हुईं आंखें, मुस्कान में छुपा रहा गर्व — दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई दे किया सम्मानित

IMG 20260318 WA0176

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद।
इसी माह की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे दो सम्मानित शिक्षकों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से सराबोर रहा। जहां एक ओर उनके सफल और गौरवपूर्ण सेवाकाल के पूर्ण होने की खुशी दिखाई दी, वहीं वर्षों तक साथ रहे साथियों से बिछड़ने का दर्द भी साफ झलकता रहा। कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे क्षण आए जब पुरानी यादें ताजा होते ही उपस्थित शिक्षकगण भावुक हो उठे।
न्याय पंचायत मुडौल की मासिक शिक्षक संकुल बैठक के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे विनोद पाठक और अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर, श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होता। भले ही वैधानिक रूप से उसे रिटायरमेंट मिल जाता है, लेकिन उसका अनुभव और ज्ञान समाज व शिक्षा जगत के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहता है। उन्होंने दोनों शिक्षकों के कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान अरविंद मिश्रा, अनुराग पाठक, मनोज कुमार, विनोद गंगवार, विक्रांत पाठक, रवि गुप्ता, ब्रजेश दीक्षित, संजू दीक्षित, नारायण दीक्षित, ओमदत्त शर्मा, जसविंदर गंगवार, अनुपम सक्सेना, हेमलता वर्मा, अनीता यादव सहित कई शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए दोनों शिक्षकों के साथ बिताए पलों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इनका सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और केक काटकर इस भावुक पल को सहेजा। जहां विदाई की कसक थी, वहीं इस बात का गर्व भी था कि दोनों शिक्षकों ने अपना पूरा कार्यकाल ईमानदारी और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes