KAIMGANJ NEWS आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप

Picsart 26 10 29 19 13 54 072

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल के गेट पर दम तोड़ने का दावा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ललैया में आठ माह की गर्भवती 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ललैया गांव निवासी जयवीर जाटव की पत्नी सपना करीब आठ माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार, जयवीर अपनी मां लौंगश्री और पत्नी के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। करीब तीन दिन पहले ही वह दोनों को लेकर अपने गांव लौटा था। बुधवार को अचानक सपना की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
मृतका की सास लौंगश्री के मुताबिक, वे सपना को लेकर फर्रुखाबाद अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक पड़ताल की।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई थी दांपत्य जिंदगी
परिजनों के अनुसार, जयवीर और सपना ने करीब डेढ़ वर्ष पहले आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि सपना कमालगंज थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव की रहने वाली थी। चर्चा है कि जयवीर साइकिल से करतब दिखाने का खेल करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह परिचय प्रेम संबंध में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया।
पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
सपना की मौत के बाद उसके पिता संजय ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोपों के बाद प्रकरण ने गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नायब तहसीलदार मोहम्मद हसीन की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि विवाहिता गर्भवती थी और ससुरालीजन उसे प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। गर्भवती विवाहिता की मौत के पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 14 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन नष्ट, महिला गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –अताईपुर कोहना और ममापुर में देर शाम पहुंची टीम, अवैध शराब के कारोबार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में तैराकी का रोमांच, पूल में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

KAIMGANJ NEWS –पीस हाउस ने मारी बाजी, ज्वाय हाउस दूसरे और होप हाउस तीसरे स्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes