KAIMGANJ NEWS ईंट भट्टा श्रमिकों के बच्चों को शैक्षिक सेवा संदेश दे बढाया उनका रुझान

Picsart 26 02 09 17 17 36 105

KAIMGANJ NEWS – खेल माध्यम से दी शिक्षा की सीख , वितरित की स्वादिष्ट खाद्य बस्तुएँ – खुश हुए नौनिहाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कम्पिल रोड स्थित शकुंतला टीचर कॉलोनी के निकट पट्टिया लेन में किरण पब्लिक स्कूल के पास ईंट भट्ठा क्षेत्र में श्रमिक परिवारों के लिए एक प्रेरणादायक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल-खेल में शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ उपयोगी ज्ञान भी प्राप्त किया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम मो. कामिल खान ने श्रमिकों एवं उनके बच्चों को कुरकुरे, केले, मिल्की बार चॉकलेट व लड्डू वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में किरण पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या राधिका नायर, कोऑर्डिनेटर जयन राजन, भट्ठा प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मुनीम अखिलेश, विमल सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं साहसी बालिका संस्था, कायमगंज की ओर से खुशबू मिश्रा व उनकी टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।आयोजन के द्वारा बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व, एकता की शक्ति, ईमानदारी की आवश्यकता, सेवा भाव और समय के सदुपयोग जैसे विषयों पर सरल व प्रेरणादायक संदेश दिए गए। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके भीतर सीखने व आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देखने को मिली। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता बताई ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद

Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज

KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!

KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]

DELHI NEWS

Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी

Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes