KAIMGANJ NEWS विविध मनोहरी कार्यक्रमों के साथ मनाया शिक्षण संस्थान ने अपना वार्षिकोत्सव

Picsart 25 01 01 07 07 16 203

Picsart 25 01 01 07 05 52 824

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बडी धूम-धाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त राज्य वस्तु एवं सेवाकर इटावा सुश्री वन्दना सिंह रहीं एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह रहे। समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन.सी. सी. कैडेट्स द्वारा परेड़ के साथ किया गया। उसके बाद वन्दना गीत में छात्राओं ने गणेश जी की स्तुति को दर्शाया। उसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों ने इंगलिश गाने पर डान्स करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने कव्वाली के माध्यम से सभी का मन मोहा – वहीं नर्मदा की व्यथा, देशभक्ति फोरमेशन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद में छात्राओं ने आम्रपाली नाटक का मंचन कर दशर्कों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्टेट डांस में कई राज्यों की झलक दिखाई पड़ी । इस दौरान छात्राओं को एनसीसी अवार्ड, गृह परीक्षा के लिए स्व. श्रीमती शकुन्तला देवी स्कालशिप, कक्षा 10,12 एवं स्नातक व परास्नातक की टॉपर छात्राओं को एकेडिमक अवार्ड एवं ग्लोरी ऑफ द एस.डी.एम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Picsart 25 01 01 06 25 08 798
कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि सुश्री वन्दना जी ने बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र सिंह ने छात्राओं के कार्यक्रम एवं उनकी लगनशीलता व परिश्रम की प्रशंसा की और उन्हें सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबन्धक मोनिका अग्रवाल ने सभी छात्राओं और शिक्षक व शिक्षकाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या वेणू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव एवं प्रभंजन कुमार ने किया। इस दौरान शिक्षण संस्थान के प्रबन्धतंत्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के सभी प्रधानाचायों सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes