KAIMGANJ NEWS व्यापारी एकता की गूंज: उमेश गुप्ता जिलाध्यक्ष, रोहित गुप्ता बने कायमगंज नगर अध्यक्ष

IMG 20260817 WA0205

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला, तहसील, नगर एवं युवा इकाइयों का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उमेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष और रोहित गुप्ता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

IMG 20260817 WA0203
प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूदयाल कौशल ने जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा दुबे, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, युवा तहसील अध्यक्ष प्रवीण यादव और युवा नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सत्यनारायण वर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रविकांत गुप्ता को जिला महामंत्री और नीरज अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। विधानसभा इकाई में शिवबालक शर्मा अध्यक्ष, तहसील इकाई में अंकित कुमार अग्रवाल अध्यक्ष तथा युवा तहसील अध्यक्ष प्रवीण यादव बनाए गए। नगर इकाई में रोहित गुप्ता अध्यक्ष, अभिषेक माहेश्वरी महामंत्री और शशांक गुप्ता कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। युवा नगर इकाई की कमान संतोष गुप्ता को सौंपी गई।

Picsart 26 08 12 14 28 33 704
व्यापारियों के सम्मान से समझौता नहीं: रोहित
नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अधिकारी की अभद्रता पूरे संगठन का अपमान है। व्यापारी की समस्या पर संगठन एकजुट होकर आवाज उठाएगा। उन्होंने व्यापारियों से केवल सदस्य बनने तक सीमित न रहने, बल्कि संगठन की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकता से कायमगंज में स्थायी अग्निशमन वाहन की मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा एक व्यापारी से अभद्रता के मामले में संगठन की शिकायत के बाद कार्रवाई भी हुई।
उन्होंने व्यापारियों से 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूदयाल कौशल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सही बात रखने में किसी अधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है।
कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले व्यापारियों, शरबत वितरण के आयोजकों, अतिथियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। संचालन सौरभ गुप्ता ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes