KAMPIL KAIMGANJ NEWS दौरान दविश पुलिस टीम पर हमला , मौके से भागकर किया पुलिस ने अपना बचाव

IMG 20240814 WA0205

KAMPIL KAIMGANJ NEWS- हमलावर आरोपी अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर कुशल तैराक की तरह गंगा में छलांग लगाकर मौके से भाग गए
कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद17 अगस्त024
मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बादाम नगला का बताया गया है – जहां युवती की बरामदगी के लिए गई पुलिस टीम पर हाथपाई करते हुए आरोपियों ने हमला कर दिया ।

IMG 20240814 WA0196

IMG 20240814 WA0172

अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने की आहट पाते ही हमलावर तैराक की भांति गंगा नदी में छलांग लगाकर मौके से भाग गए । मामला भगा कर लाई गई युवती की तलाश के समय घटित घटना से जुड़ा हुआ है । बताया गया कि गांव बादाम नगला निवासी एक युवक जनपद बदायूं के एक गांव की निवासी युवती को कुछ दिन पहले बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लाया था।

IMG 20240814 WA0170

IMG 20240814 WA0169

शुक्रवार की देर शाम सिवारा चौकी पुलिस को लड़की के गांव में होने की सूचना मिली। देर न करते हुए। चौकी प्रभारी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। जैसे तैसे चौकी प्रभारी व टीम ने मौके से भागकर अपना बचाव किया । चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। थाने से उसी समय तुरन्त अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के आने की आहट मिलते ही आरोपी अपने घर के पीछे काफी पास में बह रही गंगा के गहरे पानी में कूदकर भाग गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब एक कुशल तैराक की तरह आरोपी गंगा नदी की धारा में छलांग लगाकर जाने लगे तो पुलिस बल उस नजारे को सिर्फ निहारता ही रहा । उफनाती जल धारा में बगैर भौगोलिक स्थिति की जानकारी के कूदना भी जोखिम भरा काम था । आरोपी आखिर कहां तक छिपेंगे – एक दिन तो उन्हें पुलिस या अदालत में सरेंडर करना ही होगा । थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि किशोरी की तलाश में पुलिस दबिश देने गयी थी। हमला कर मारपीट जैसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आयी है।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes