झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की हालत हुई मरणासन्न

Picsart 23 02 26 15 23 52 100

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 फरवरी 2023
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक नीम हकीमों झोलाछाप डॉक्टरों का जाल बिछ गया है। इनके इलाज से आए दिन किसी न किसी मरीज की जान जोखिम में पडती जा रही है। आज फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया। जिसमें झोलाछाप के इलाज से मरीज युवक की हालत मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई। घबराए युवक के परिजन उसे लेकर कायमगंज सीएससी पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी संजीव(34) पुत्र सतीश चंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज आगरा से हो रहा था। अभी लगभग 15 दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर फर्रुखाबाद के डॉक्टर जितेंद्र कटियार के अस्पताल पहुंचे। जहां थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी झोलाछाप डॉक्टर शान उन्हें मिला और उसने कहा कि हम तुम्हारा इलाज घर पर ही कर देंगे। हम कटिया के रहने वाले हैं। बेचारे भोले भाले संजीव के परिजन उसकी बातों में आ गए। और अपने मरीज को डॉ जितेंद्र कटियार के यहां ना दिखाकर उसे घर ले आए। इसी बीच झोलाछाप डॉक्टर डॉ शान उनके घर घसिया चिलौली पहुंच गया और उसने युवक संजीव का इलाज शुरू कर दिया। पिछले 15 दिन से झोलाछाप के इलाज से संजीव की हालत मरणासन्न हो गई। आज उसके परिजन जब उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरा माजरा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह को बताया। तो जांच रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने कहा कि इलाज सही नहीं हुआ है। डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर संजीव को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पीड़ित के परिजन झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कह रहे थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes