KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी के कहर से जनजीवन अस्त – व्यस्त वहीं पशु पक्षी बेहाल

Picsart 24 06 12 21 55 52 047

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 जून 2024

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में पिछले कई बर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर गर्मी तपन तथा लू अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है । लगातार बढ़ रहे पारा के कारण धूप इतनी तेज होने लगी है कि लोगों का काम करना तो दूर की बात घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो रहा है । प्रातः 8:00 बजे से पहले ही सूर्य की तप्ती किरणें दिन के प्रथम पहर में ही दोपहर होने का एहसास कराने लगती हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को अपने खेतों में काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मेहनतकश किसान बहुत सवेरे खेत में काम करने के लिए पहुंचते हैं । किंतु 8:00 बजने तक गर्मी और धूप बर्दाश्त ना कर पाने के कारण खेतों से कुछ ही समय बाद वापस लौटकर किसी पेड़ की छाया या छत के नीचे राहत पाने के लिए बैठने को विवस हो रहे हैं । मौसम की तल्खी के चलते दिन के 9 से 10:00 बजे तक ही कस्बों शहरों की सड़कों पर सन्नाटा के साथ ही हर आम रास्ता का आवागमन थम जैसा जाता है । अति व्यस्त मार्ग पर भी बहुत जरूरत को छोड़कर बाकी लोग अपने निजी साधनों से भी गंतव्य की ओर अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम ही आते जाते दिखाई दे रहे हैं । बेहद गर्म मौसम की वजह से छोटे-मोटे गड्ढे – तालाब के साथ ही अन्य जल स्रोत भी लगभग सूख चुके हैं । जहां पहले काफी मात्रा में पानी भरा रहता था। आज वहां पानी नहीं रहा है । ऐसी स्थिति में पालतू पशुओं को तो उनके पशुपालक किसी तरह प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं । किंतु निराश्रित गोवंश तथा अन्य जंगली जानवर तथा वन्य जीव एवं पक्षी पानी की तलाश में दिन या रात हर समय परेशान हो इधर-उधर काफी मात्रा में आते -जाते देखे जा सकते हैं । इन जंतुओं को जहां भी पानी मिल जाता है । वहीं पर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी पीना शुरू कर देते हैं । फिर भले ही वह पानी गंदला हो या फिर कीचड़ युक्त हो । किसी भी हालत में जीव जंतु उसी को पीकर अपनी प्यास बुझाने के लिए आतुर दिखाई देते हैं । कुल मिलाकर इस समय तपन भरे मौसम के कारण जहां जनजीवन अस्त- व्यस्त होता दिखाई दे रहा है । वहीं पशु पक्षी आदि वन्य जीव पानी की तलाश में काफी दूर-दूर तक भटकते दिखाई दे रहे हैं l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes