ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते गांव में फैल रही है बीमारियां, प्रशासन मौन

Picsart 22 08 25 19 16 18 462

कायमगंज फर्रुखाबाद 25 अगस्त 20-22
एक तरफ जहां सरकार स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए लगातार दिशा निर्देश देते चली आ रही है वहीं दूसरी तरफ फर्रुखाबाद का स्वास्थ्य विभाग अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। इसी के चलते 4 दिन पूर्व ग्राम मुडौल में बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी नींद तोड़ते हुए गांव में कैंप लगाकर विचित्र बीमारी से ग्रस्त बच्चों को कैंप लगाकर दवा वितरण किया । वही जांच सैंपल भी लिए गए। बताते चलें विचित्र बुखार,छालो से इस गांव की 2 वर्षीय दिव्या पुत्री सर्वेश कोरी की मौत हो गई थी। वही नगला धनी में भी एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव पहुंचकर पीड़ित बच्चों का इलाज कर रही हैं। बताते चलें की गांव मुडौल मैं गंदगी का अंबार लगा हुआ है नालियां चोक हैं हैंड पंप के पास पानी भरा हुआ है, घास खड़ी हुई है जहां से लोग पानी भरकर घर ले जा रहे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया की एक, एक महीना सफाई कर्मी द्वारा सफाई नहीं की जाती है ,जिसके चलते मेन सड़क पर नालियां जोक है। इसके अलावा गांव में डिप्थीरिया बीमारी की आशंका के चलते आज चौथे दिन साफ सफाई अभियान गांव में चलाया गया। ग्रामीणों का कहना था की जब कोई घटना घट जाती है तब प्रशासन तथा गांव के प्रधान साफ सफाई के अलावा अन्य काम करवाते हैं। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम नगला धनी में 18 बच्चों की जांच पड़ताल करते हुए दवा वितरण की वही ग्राम मुड़ौल में 35 बच्चों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें दवाइयां दी गई ।इसके साथ साथ ग्राम नगला धनी में 50 लोगों की कोविड की जांच एंटीजन किट द्वारा की गई वही उनके आरटी पीसीआर सैंपल भी लिए गए।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes