Kaimganj news –भारी बारिश के कारण नगर की तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप सी हो गई, विद्युत विभाग आई खराबी को सही करने में व्यस्त

Picsart 23 07 14 19 45 53 195

Kaimganj news -नगर के फस्ट, सेकेंड व थर्ड फीडर के इंन्सूलेटर टूटे, बस स्टाफ के पास पोल नाले में गिरा, कई जगह हुए फाल्ट- इसी तरह रुटौल विद्युत उप केंद्र से संम्बद्ध भटासा फीडर की विद्युत सप्लाई भी नहीं हो पा रही है-
कायमगंज। फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2023
बारिश के कारण पूरे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। खराबी को सही करने के लिए बिजली विभाग पूरा प्रयास कर रहा है। किंतु फिर भी नियमित विद्युत सप्लाई नहीं हो पा रही है। टाउन के फस्ट, सेकेंड व थर्ड फीडर के इंन्सूलेटर टूट गए। बस स्टाफ के पास पोल नाले में गिर गया। कई जगह फाल्ट हुए।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। निचले इलाकों में पानी भर गया। कोतवाली में जलभराव होने से फरियादियों व पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कत हुई। कई गांव में निचले इलाकों में पानी भरने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान नगर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। बारिश के समय सुबह आठ बजे मेन सप्लाई फेल हो गई। वही टाउन के फस्ट, सेकेंड व थर्ड फीडर के इंन्सूलेटर टूट गए। वही तीसरे फीडर से जुड़ा बिजली का पोल पुलगालिब स्थित बस स्टेंड के पास नाले में जा गिरा। दो व तीन नंबर फीडर की डिस्क पंचर हो गई। तार पोल से नीचे आ गए। नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा में फाल्ट आ गया। इस तरह बारिश के दौरान पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। नवांगतुक जेई विजय शंकर ने लाइनमैनों के साथ पेट्रालिंग की । उसके बाद सही करने का कार्य चलता रहा। बिजली न आने से उमस से लोग परेशान रहे। जेई ने बताया शाम तक आपूर्ति ठीक कर ली जाएगी। उसके बाद आपूर्ति मिलेगी। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र रुटौल से सम्बद्ध भटासा फीडर से विद्युत सप्लाई ना होने के कारण दर्जनों गांव उमस भरी गर्मी तथा अंधेरे में डूब चुके हैं। इस फीडर पर लाइन जहां से होकर निकलती है। अधिकांश स्थानों पर लाइन के किनारे खड़े पेड़ों की शाखाएं विद्युत लाइन के तारों से टकराती हैं । जिसकी वजह से हर समय विद्युत आपूर्ति होने में रुकावट आती रहती है। इतना ही नहीं बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं के घरों में लगे बल्व आदि विद्युत उपकरण भी खराब होते हैं। लोगों का कहना है कि विभाग आलस छोड़कर सही ढंग से पेट्रोलिंग कर उन सभी पेडों की शाखाओं को कटवा दें। जो विद्युत लाइन से टकराकर आपूर्ति को बाधित करते हैं। लेकिन विभाग ऐसा नहीं कर रहा है। यही कारण है कि इस लंबे फीडर पर आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। इस समय तो वर्षा के कारण स्थिति और विषम हो चुकी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes