KAIMGANJ NEWS स्थाई ड्रग निरीक्षक की नियुक्ति करने की मांग करते हुए दवा विक्रेताओं ने सीएम को भेजा पत्र

Picsart 26 02 21 17 48 58 088

KAIMGANJ NEWS – प्रेषित पत्र में व्यौरेवार समस्याओं को अंकित कर अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान करना आवश्यक बताया है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद में स्थाई रूप से औषधि निरीक्षक की नियुक्ति ना होने से, पिछले लम्बे समय से अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चल रहे सिस्टम को लेकर अब केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद में स्थाई औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) की तत्काल नियुक्ति की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और सचिव मनोज जौहरी ने पत्र में स्पष्ट किया कि जिले में औषधि निरीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। बीते तीन वर्षों से अधिक समय से पूरा कार्यभार अतिरिक्त चार्ज पर चल रहा है। वर्तमान में कन्नौज के औषधि निरीक्षक सप्ताह में महज दो दिन ही फर्रुखाबाद को समय दे पा रहे हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी इटावा के ड्रग इंस्पेक्टर के पास थी।
व्यापारियों का कहना है कि एक अधिकारी पर दो जिलों का बोझ होने से विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
=क्या हो रही खास परेशानी =
औषधि निरीक्षक की स्थाई तैनाती के अभाव में नए दवा लाइसेंस, पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण, औचक निरीक्षण और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं महीनों से लंबित पड़ी हैं। कोर्ट-कचहरी और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते कोई भी अधिकारी दोनों जिलों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा।
एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि हालात सिर्फ जिले तक सीमित नहीं हैं। कानपुर मंडल में सहायक आयुक्त औषधि का प्रभार भी आगरा जोन के अधिकारी के पास है। एक ही अधिकारी पर 5 से 6 जिलों की जिम्मेदारी होने से पूरी व्यवस्था सुस्त और लचर हो चुकी है, जिसका सीधा असर दवा कारोबार और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन और औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी को भी पत्र भेजकर मांग की है कि फर्रुखाबाद में तत्काल स्थाई औषधि निरीक्षक की नियुक्ति की जाए, कानपुर मंडल में सहायक आयुक्त की स्थाई तैनाती हो और नकली व घटिया दवाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्थाई नियुक्तियां नहीं हुईं, तो दवा वितरण व्यवस्था और विभागीय कामकाज में आ रही बाधाएं गंभीर संकट का रूप ले सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes