कायमगंज- फर्रुखाबाद 14 अप्रैल 2022
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर के जन्मदिन पर स्थानीय साहित्यकारों ने गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की । गोष्ठी में
प्रोफेसर राम बाबू मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विधि ज्ञाता व भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता थे ।वे आधुनिक भारत के निर्माता और सामाजिक क्रांति के अगुआ थे । तथागत बुद्ध की मानवीय संवेदनाएं और विवेक युक्त जीवन दर्शन ने उन्हें प्रभावित किया । लेकिन बाबासाहेब ने कभी पूजा पाठ ,परिक्रमा और चमत्कार को नहीं स्वीकारा । उन्होंने दलितों की शिक्षा पर बल दिया। लेकिन उनकी नीतियों का अनुपालन न होने से दलित आज भी दलित बने रहने को अभिशप्त हैं ।गीतकार पवन बाथम ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबासाहेब की केंद्रीय भूमिका थी। विवादित बिंदुओं पर उन्हीं का निर्णय सर्वमान्य होता था । उन्होंने दलितों को शिक्षित होने,संगठित होने और संघर्ष करने का आवाहन किया । वे सामाजिक समरसता को जनतंत्र की अनिवार्य शर्त मानते थे । उनके साहित्य का अध्ययन होना चाहिए । जिससे कि उनके बहु आयामी व्यक्तित्व से परिचय हो सके । डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि बाबासाहेब जाति प्रथा को सारी बुराइयों की जड़ मानते थे। उनका स्पष्ट मानना था कि इसको समाप्त किए बिना जनतंत्र सफल नहीं हो सकता । विश्व बंधु परिषद द्वारा कृष्णा प्रेस परिसर में आयोजित इस गोष्ठी में प्रोफेसर कुलदीप आर्य ,अहिबरन सिंह गौर ,वीएस तिवारी ,जगदीश दुबे ,हंसा मिश्रा ,अनुपम अनुग्रह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May