कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 जुलाई 2022
दहेज के लालच में मानव किस हद तक दानव का रूप ले लेता है । इसके दो ताजा उदाहरण सामने आए हैं ।उसके अनुसार कोतवाली कायमगंज के गांव गढ़ी इज्जत खाँ निवासी फरहा खान पुत्री अच्छे मियां ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मई 20 21 को जनपद एटा थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला काजी टोला निवासी जहीर खान से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार 10लाख रूपया दहेज के रूप में खर्च किया था। लेकिन ससुराली जन इससे संतुष्ट नहीं थे ।महिला का कहना है कि जब वह अपनी ससुराल गई, तो उसे ताने देकर5लाख रु० नकद और एक बाइक अतिरिक्त दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार जब वह गर्भवती थी, तो उसे उसके मायके भेजा गया ,और फिर यहां से उसको ससुराल बुला लिया गया। उसने एक बेटी को जन्म दिया । इसके बाद फिर उसके पति जहीर खान, सास जाहिदा बेगम ,ससुर सगीर अहमद, देवर सोनू उर्फ शादाब व शहजाद, फरहा एवं शाहिदा बेगम ननंदों ,असलम उर्फ कल्लू नंदोई सभी लोग एक राय होकर उससे दहेज की मांग को लेकर बुरा बर्ताव करने लगे। एक दिन इन लोगों ने उसको मारा पीटा तथा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। मेरे बच जाने पर इन सभी ससुराली जनों ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जहां से मैं केवल पहने हुए कपड़ों में ही अपने पिता के पास कायमगंज आ गई।
उधर दहेज लोभियों की दूसरी करतूत के अनुसार कस्बा कायमगंज के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी किरन तिवारी पुत्री ब्रह्मानंद तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वर्ष 2020 में उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रियांक तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी निवासी मोहल्ला मिश्राज्ञ कस्बा ब थाना भोगांव जिला मैनपुरी के साथ हुई ।उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया। लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। वह मुझे ताना देकर ₹100000 अतिरिक्त दहेज के रूप में पिता से लाने के लिए दबाव बनाकर मारपीट करने लगे। दहेज पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था और उसे प्रताड़ित करता था ।जिसकी शिकायत सास ससुर से करने पर उल्टे मुझको ही डांटते थे । जब प्रताड़ना की हद हो गई तो मैंने सारी बात अपने पिता को बताई और अपने मायके आ गई ।जहां फोन पर मुझे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। महिला का कहना है कि मेरी ससुराल बालों का नजदीकी यही का निवासी मैनाजखाँ भी इस षड्यंत्र में शामिल था। उसने व्हाट्सएप भेजकर कहा कि यदि तुझे इस घर में रहना है तो समझौता कर ले और नौकरानी की तरह अपनी औकात में रहते हुए यहां आ सकती है । आरोप है कि एक दिन महिला का पति तथा ससुर वीरेंद्र तिवारी एवं सास मुन्नी देवी तथा मैनाजखां कायमगंज आ धमके और इन सभी लोगों ने दहेज पीड़ित किरन तिवारी को ₹100000 देने के लिए कहा ,असमर्थता जाहिर करने पर दहेज के लालची इन सभी ने किरण को पीटना शुरू कर दिया । चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर बचाया ।इसके बाद दहेज लोभी यह लोग धमकी देकर वापस चले गए। दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए- 323 -504 -3 – 4 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच एवं कार्यवाही आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct