शमसाबाद फर्रुखाबाद 8 जुलाई 2022 शिक्षण कार्य के दौरान अचानक प्लास्टर टूटकर गिरने से दो छात्राएं गंभीर घायल हो गई वही विद्यालय में भगदड़ मच गई । घटना ने के बाद छात्र छात्राओं में हड़कंप मच गया । प्रधानाध्यापक द्वारा घायल छात्राओं को उपचार के बाद घर भिजवाया। उधर घायल छात्रा की मा ने प्रधानाध्यापक पर लापरवाही और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मां ने कहा की जान लेबा हादसा हुआ और उसे सूचना तक नहीं दी गई। विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर तराई जहां शुक्रवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय में स्थित अतिरिक्त कक्ष जहा कक्षा 4 के 22 छात्र छात्राये पढ़ रहे थे । अचानक छत के एक कोने से प्लास्टर का टुकड़ा टूट कर उपर गिर पड़ा इस घटना में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और सभी छात्र छात्राओं ने कमरे से भगाकर जान बचाई । बताया गया है कि विद्यालय में कुल 4 कक्ष है । जिसमें दो अतिरिक्त कक्ष हैं विद्यालय में 119 छात्र- छात्राओं का पंजीकरण है । जबकि शुक्रवार को 90 छात्र छात्राओं की आमद हुई थी । अतिरिक्त कक्ष नंबर 2 में कक्षा 4 के 22 छात्र क्षत्राओ को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार द्वारा पढ़ाया जा रहा था। अचानक अतिरिक्त कक्ष की छत के कोने से एक प्लास्टर का बड़ा सा टुकड़ा छात्राओं के ऊपर गिरा जिससे दो छात्राएं लहूलुहान हो गई इस घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया देखते ही देखते भगदड़ मच गई । घटना के बाद भयभीत शिक्षक तथा क्षात्र तथा क्षत्राये सभी भागकर अपनी अपनी जान बचाई । छात्राओं में सोनम पुत्री बृजलाल सुधा कुमारी पुत्री कश्मीर सिंह निबासी काजी नगला मजरा रसीदपुर तराई घायल हो गयी। जिन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के बाद घर भिजबा दिया गया । प्राथमिक विद्यालयरसीदपुर तराई जहां बर्तमान में प्रधान अध्यापक राकेश कुमार सहायक अध्यापक भुवनेश कुमार शिक्षामित्र उमेश कुमार तथा उषा देवी हैं। जानकारी में बताया गया ही उक्त विद्यालय में कुल 4 कक्ष है। जिसमें दो अतिरिक्त कक्ष जिनका कोरोना काल में मरम्मत का कार्य कराया गया था। उधर घायल छात्रा सोनम की मां ने प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी उन्हें सूचना तक नहीं दी गई न ही उनकी घायल पुत्री का समुचित इलाज कराया गया। उन्होंने इलाज के नाम पर खानापूरी कर घर भिजबाये जाने का आरोप लगाया है। मालूम रहे सरकार भविष्य के हादसों को रोकने के लिये तमाम कोशिशे कर रही है नए नए भबनो का निर्माण कराया जा रहा है मगर अधिकारियों की।लापरबाही के चलते आज भी भबनो के ढहने या लेंटर का मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही है । बिकास खंड शमसाबाद में ऐसे तमाम विद्यालय हैं जो बरसों पुराने होने के कारण बच्चों के लिये कब्रगाह बने हुए हैं । कहीं न कहीं कभी न कभी जानलेवा हादसों को अंजाम देकर निर्माण कराने बाले ठेकेदारों की पोल खोल रहे हैं। जिनके जहन में भ्रष्टाचार के अलावा कोई दूसरी जगह नहीं है । भ्रष्टाचार के जरिए हजारों लाखों रुपए कमाते हैं और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के नाम पर घटिया सामग्री लगाकर बच्चों के लिए कब्रगाह बनाते हैं । प्रशासन को चाहिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बरसों पुराने जर्जर। भवनों का निरिक्षण कराया जाए। किसी की जान जाए इससे पहले जर्जर भवनों को धवस्त कराकर खत्म कराया जाए जिससे किसी के घर के चिराग के बुझने से बचाया जा सके।
शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct