– न्याय के लिए भटकती गर्भवती विवाहिता को समाधान दिवस में दिए गए निर्देश के बाद बंधी न्याय की उम्मीद
कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 सितंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी महिला अमरीता पुत्री रामफल ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। उसी की शिकायत पर उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर दहेज लोभी दरिंदों पर मुकदमा दर्ज हुआ है । दर्ज अभियोग में दहेज उत्पीड़न की शिकार अमरीता ने कहा है कि वर्ष 2017 में उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दिल्ली मधु विहार में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनपद कासगंज थाना गंजडुंडवारा के गांव धबा निवासी भीम पुत्र देव सिंह के साथ हुआ था ।सम्मेलन से ही दहेज के रूप में घर गृहस्ती में उपयोग आने वाली सभी चीजें उपहार स्वरूप दी गई थी। लेकिन विवाह के 4 माह बाद ही उसके ससुराली दो लाख रुपया नकद तथा एक मोटरसाइकिल अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग करते हुए दबाव बनाने लगे। यह सब कुछ करना उसके पिता के बस की बात नहीं थी। मेरे द्वारा असमर्थता व्यक्त करने के बाद ससुरारी जन मुझे तरह-तरह से प्रताड़ित करते हुए यहां तक की भरपेट खाना तक देने में आनाकानी करने लगे। किसी तरह मैंने भारतीय नारी का धर्म निर्वाह करते हुए इनकी प्रताडनाओं को सहन किया। इस बीच पति के संसर्ग से उसके दो संताने पैदा हुई, पुत्री अनन्या 3 वर्ष तथा पुत्र वंश 2 वर्ष, किंतु फिर भी ससुराली जनों की प्रताड़ना जारी रही । हद तो तब हो गई जब पति ने अपने एक रिश्तेदार से उसे जबरिया शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करते ही ससुराली जनों का कहर फिर टूटने लगा। मेरे ऊपर हो रहे जुल्म की शिकायत मैंने मौका पाकर कई बार थाना गंजडुंडवारा पुलिस से की। लेकिन हर बार उसे समझा-बुझाकर तथा दबाव बनाकर ससुराल ही भेजा जाता रहा। मेरे ससुरालियों को कुछ इंसानियत पसंद लोगों ने तथा रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। पीड़िता का कहना है कि ससुराली जनों ने 17 जुलाई 2022 को समय करीब 11:00 बजे दहेज लाने की बात कहते हुए। मुझे 4 माह की गर्भावस्था में भूखा प्यासा रखकर मारपीट कर फांसी लगाकर मारने का प्रयास भी किया और किसी तरह बच जाने पर अगले ही दिन 18 जुलाई को समय करीब 8:00 बजे प्रातः मुझे मेरे बेटे के साथ केवल पहने हुए कपड़ों में ही बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। जहां से मैं किसी तरह अपने मायके जिजपुरा पहुंची। आरोप है कि मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ। ससुराली जन विवाहिता के मायके आ धमके। जहां उन्होंने एक बार फिर दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे तरह -तरह की धमकियां देकर तलाक लेने के लिए दबाव बनाया। तहरीर के आधार पर तथा उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 498A, 323, 504 ,506, 354, 376 ,511 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के अंतर्गत विवाहिता के पति भीम, ससुर देव सिंह सास मोरकली ,देवर रवि ,दिलीप, मिथुन एवं जेठ मनोज सहित 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार- Kaimganj News
-
Kaimganj News: आईजी जोन तथा डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण
- नाबालिक बेटी को कब्जे में ले दरिंदे ने किया दुष्कर्म का प्रयास -मुकदमा दर्ज
-
संविधान निर्माता बाबा साहब के विरुद्ध टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज- Kaimganj News
-
Farrukhabad News: हाईवे पर टेंपो बाइक आमने-सामने भिड़े 4 गंभीर रूप से घायल – एक की दर्दनाक मौत
-
स्कूल गई युवती प्रेमी के साथ नगदी व जेवर सहित फरार -रिपोर्ट दर्ज
- Kaimganj News: लखीमपुर खीरी प्रकरण में हिंदू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन सौंप आरोपियों को जल्द सजा दिलाए जाने की मांग
-
Kaimganj News: हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया ,अपनी वाकपटुता कौशल का परिचय
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr