भट्टा मजदूरों को वस्त्र वितरित कर गरीबों को दिया दीपावली का तोहफा

Picsart 22 10 21 19 37 58 130 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अक्टूबर 2022
गरीब और गरीब की दुनिया शायद इस कोलाहल भरे आर्थिक युग में सबसे कठिन है। इन बेचारों के पास न तो कोई साधन होता है और ना हीं कोई ऐसा स्थाई रोजगार जिससे उनके परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सके। कभी-कभी तो गरीब जी लगाकर हाड तोड़ मेहनत करके भी उतना नहीं कमा पाता। जिससे कि उसके परिवार की दो वक्त की रोटी की जरूरत ही पूरी हो सके। भोजन के अलावा गरीबों को भी अन्य लोगों की तरह भोजन ,वस्त्र ,बिस्तर, पीने योग्य जल ,आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होती है। लेकिन गरीबी से तंग हाल इन वेचारों के पास इन मूलभूत सुविधाओं का भी आभाव बना रहता है। कोई फूस की झोपड़ी में तो कोई पन्नी या त्रिपाल तानकर खुले आसमान के नीचे अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिताने को विवश बने रहते हैं । गरीबी मिटाने रोजगार उपलब्ध कराने की सरकारी डींगे कितनी भी हांक ली जाएं ।लेकिन हमारे इस देश में आज भी एक नहीं असंख्य परिवार ऐसे हैं ।जो बेहद लाचारी और गरीबी में अपने दिन बिता रहे हैं।
= खैर जो भी हो गरीब की सुध भी ज्यादा, नहीं तो कम लेने वाले आज भी हमारे भारतीय समाज में मौजूद हैं। ऐसे लोग इन गरीबों की मदद के लिए समय-समय पर आगे आकर दूसरों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हैं। लेकिन फिर भी सरकार तथा समाज का सिस्टम ही इन गरीबों के लिए कोई सही कारगर उपाय नहीं कर रहा है। संभवत इसीलिए आज भी गरीब और गरीब होता चला जा रहा है। ऐसे ही गरीब भट्ठा मजदूरों को आज साई फाउंडेशन चेरिटेविल ट्रस्ट ने दीपावली त्योहार से पहले नगर से सटे स्थित तीन ईट भट्ठों पर मजदूरी करने वाले श्रमिको व उनके परिवार के बीच दीपावली बनाई। 425 लोगो को वस्त्र वितरित किए। त्योहार पर कपड़े पाकर मजदूरों के परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आ रहे थे।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार व, प्रमोद तिवारी, रंजीत चक, प्रांजल सिंह, धीरज गुप्ता, अरविंद शर्मा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes