KAIMGANJ NEWS बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही: किसानों और बागवानों पर छाया आर्थिक संकट

IMG 20260406 WA0359

KAIMGANJ NEWS – फसलों तथा आम के बागों में भारी नुकशान से सभी चिंतित
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज अन्नदाता किसानों और आम बागवानों के लिए बेहद परेशानी भरा बना हुआ है। आसमान में तेज़ी से दौड़ते बादल, तूफानी हवाएं, अचानक हुई भारी बारिश और कई स्थानों पर गिरे ओलों ने हालात को तबाही जैसे बना दिया है।
इस समय गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और बड़े पैमाने पर कटाई व थ्रेसिंग का काम चल रहा था। लेकिन अचानक आए तेज़ तूफान और गरज-चमक के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने इस पूरी प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया। खेतों में खड़ी पकी फसल—गेहूं, जौ और सरसों—भीग जाने से उसमें नमी इतनी बढ़ गई है कि न तो कटाई संभव हो पा रही है और न ही मढ़ाई के लिए थ्रेसिंग का काम हो रहा है।
वहीं, तंबाकू की फसल पर भी इस मौसम की मार साफ दिखाई दे रही है। कटाई के बाद सुखाने के लिए डाली गई पत्तियां बारिश में भीगकर लाल और मटमैली हो रही हैं, जिससे न सिर्फ उत्पादन बल्कि गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।
मौसम की यह बेरुखी किसानों के लिए किसी कहर से कम नहीं है। कर्ज लेकर महंगे बीज, खाद और जुताई-निराई में खर्च करने के बाद तैयार हुई फसल अब बर्बादी के कगार पर है। इसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है, जिससे वे गहरे संकट और चिंता में हैं।
उधर, आम के बागों में भी हालात चिंताजनक हैं। तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ों पर आई मंजरी (बौर) और छोटे-छोटे फल बड़ी संख्या में टूटकर जमीन पर गिर रहे हैं। साथ ही, बेमौसम बारिश से बागों में हानिकारक कीटों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है, जो आगे चलकर फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर, बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों और बागवानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। अब सभी की निगाहें मौसम के सुधरने और प्रशासन से संभावित राहत की ओर टिकी हुई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes