Kaimganj news –कायमगंज के व्यापारियों का तहसील परिसर में प्रदर्शन, जीएसटी अधिकारियो को गिरफ्तार कर किया जाए सस्पैंड

Picsart 23 07 28 18 56 16 039

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद

कानपुर के कल्यानपुर में ट्रक चालक की हत्या के मामले में व्यापारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जीएसटी अधिकारियो को गिरफ्तार कर सस्पैंड करने की मांग की।
घटना से नाराज व्यापारियों ने कहा उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 2 दर्जन से अधिक पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जहां व्यापारी नेताओं ने कहा राज्य जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों की गाड़ियो को अनावश्यक रूप से रोक कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी आर्थिक शोषण की मंशा पूरी न होने पर अनावश्यक वजह बताकर गाड़ियों को भौतिक सत्यपान के नाम पर कई दिन रोका जाता है। मानवीय भूल को कर चोरी बताकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कानपुर में निर्मम व वर्वरता पूर्ण कार्यवाही से ट्रक चालक बलबीर सिंह को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाकर हत्या जिम्मेदार जीएसटी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन विभाग द्वारा दोषियों को अभी तक सस्पेंड नहीं किया गया और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न होने से मुकदमे से संबंधित सबूतो व गवाहो के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। व्यापारियों ने कहा क सभी को गिरफ्तार किया। उन्हे सस्पेंड किया जाए ताकि वह सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके। चालक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। मुकदमें की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी द्वारा कराई जाए। सुनवाई टेªक कोर्ट द्वारा की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार को सौपा। ज्ञापन के दौरान व्यापारी नेता पवन गुप्ता, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अतुल गुप्ता, सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम, विशाल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, कमलेश भारद्वाज, अरुण सक्सेना, जितेन्द्र रस्तोगी, राजीव राठौ, अवनीश कौशल, हिमांशू शर्मा, कन्हैया लाल, प्रदीप वर्मा, अनुराग कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes