KAIMGANJ NEWS पुस्तकालय / वाचनालय के लिए भूमि सुपुर्दी एवं निबन्धन मित्र कानून वापसी की मांग कर रे० बा० एशो० ने ज्ञापन सौंप दी अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी

IMG 20250521 WA0182

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
रेवेन्यू बार एशोसिएशन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा । दिए गए ज्ञापन में कहा है कि जब तक पुस्तकालय तथा वाचनालय के लिए आवंटित भूमि को सुपुर्द नहीं किया जाता, वहीं निबन्धन मित्र कानून वापस न होने तक अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे । ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि पत्र संख्या 131, दिनांक 5/7/ 2017 को एसडीएम कायमगंज के निर्देश पर तहसील परिसर में पुरानी बिल्डिंग स्थित संग्रह कार्यालय के पास7.65 मी ० लंबाई तथा7.50 मी० चौड़ाई वाली जगह को पुस्तकालय तथा वाचनालय के लिए दी थी ।उनका कहना है कि इस संबंध मेंभूमि को सुपुर्द हेतु कई बार तहसीलदार कायमगंज व उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया । साथ ही ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि इस संबंध में मौखिक रूप से भी कई बार अवगत कराया । इस पर कहा गया था कि यदि रेवेन्यू बार एसोसिएशन लिखित रूप से तहसीलदार को पत्र दे तो भूमि सुपुर्द कराई जाएगी । बार के द्वारा दि०09/1/2025 को लिखित रूप से पत्र तहसीलदार को दिया । इस पर तहसीलदार ने दो दिन में आवंटित भूमि को चिन्हित करवाकर सुपुर्द कराने हेतु आश्वासन दिया था, किन्तु पांच माह बीत गए परन्तु आवंटित भूमि को अब तक चिन्हित तक नहीं किया है । वहीं उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा है कि सरकार द्वारा निबन्धन मित्र कानून लाने से तहसील स्तर पर बैनामा लेखक, वकील, स्टाम्प बेन्डर बेरोजगार हो जाएंगे । इससे रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं में काफी रोष है, और आम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट किया गया कि जबतक पुस्तकालय / वाचनालय की भूमि को चिन्हित कर सुपुर्द नहीं किया जाता तथा निबन्धन मित्र कानून वापस नहीं लिया जाता है । तब तक अधिवक्तागण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। वहीं न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई है । ज्ञापन अवसर पर एशोसिएशन अध्यक्ष वीडी यादव, अनोखेलाल शाक्य, बाजिद खां, ओम यादव, बलवीरसिंह यादव, अरुण कुमार, रामनिवास राठौर, प्रमोदचन्द्र गंगवार आदि संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes