kaimganj news –अवैध बालू खनन को तत्काल रोकने की प्रशासन से मांग

Picsart 23 12 20 15 37 47 924

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 दिसंबर 2023
तहसील क्षेत्र कायमगंज के गांव बेहटा बल्लू में गंगा के किनारे हो रहे अवैध बालू खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए जनता जागृति सेवा संगठन के पदाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील पहुंचकर सौंपा | सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बालू खनन माफिया इस गांव के खेतों से जेसीबी मशीनों द्वारा लगातार अवैध बालू खनन कर रहे हैं ।उनका आरोप है कि खनन करने वाले गंगा तट के बिल्कुल किनारे स्थित खेतों से भारी-भारी गड्ढे बनाकर बालू का खनन कर उसे दूसरी जगह ले जाकर काफी महंगी कीमत पर बेच रहे हैं । उनके इस कार्य से गंगा की धारा को तथा खासकर किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है । इन बड़े-बड़े गढ्डों में जब सैलाब या वर्षा का पानी भर जाता है। तो खेतों पर जाने वाले किसानों के इस गहरे पानी में डूबने की आशंका बढ़ जाती है । आरोप है कि अवैध खनन करने वालों को जब यहां के स्थानीय लोग खनन करने से मना करते हैं , तो बालू माफिया गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होकर तरह-तरह की गंभीर धमकियां देने लगते हैं । संगठन पदाधिकारियों की मांग है कि इस तरह के खुलेआम हो रहे अवैध बालू खनन को तत्काल रोका जाए । साथ ही इस अवैध कृत्य करने वालों पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही भी की जानी चाहिए। ज्ञापन अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तोताराम तथा संजू , सर्वेंद्र , हिमांशु ; आजाद , गुड्डू , बलवंत एवं बच्चूलाल आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes