kaimganj news –नाले में पड़ा पाया गया ग्रामीण का शव

Picsart 24 01 12 15 58 00 349

Kaimganj news-मकान की रंगाई पुताई का काम करता था मजदूरी पर
-संभावना व्यक्त की जा रही है की शराब का आदी होने के कारण शराब के नशे में फिसल कर नाले में गिरा होगा
कायमगंज /फर्रुखाबाद 12 जनवरी 2024
कायमगंज कंपिल बाईपास मार्ग पर स्थित दुर्गा टॉकीज के पास एक ग्रामीण का शव नाले में पड़ा हुआ मिला । मृतक की पहचान वीरेंद्र पाल (35 )पुत्र गिरेंद्र पाल निवासी गांव झब्बूपुर कोतवाली कायमगंज के रूप में घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता ने ही की। नाले में पड़ा हुआ शव वहां से निकल रहे लोगों ने देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त हो जाने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की जेब से एक देसी शराब का आधा भरा हुआ पऊवा तथा एक तंबाकू की पुड़िया एवं एक कीपैड फोन बरामद हुआ । बताया गया कि मृतक परिवार का भरण पोषण मकानों की रंगाई पुताई के काम की मजदूरी करके करता था । वहीं कुछ ग्रामीण कह रहे थे की वीरेंद्र शराब पीने का आदी था । हो सकता है कि घटना से पहले इसने बहुत अधिक शराब पी हो और शराब के ही नशे में असंतुलित होकर नाले में गिर गया होगा । जिससे उसकी मौत हो गई । फिलहाल अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है । वैसे इस कथन की पुष्टि इससे भी हो रही है कि मृतक के पास से एक देसी शराब का आधा पउवा शराब भी बरामद हुई । जो पीने के बाद बची होगी तो उसने अपनी जेब में रख ली । फिलहाल तो लोग इसे आकस्मिक घटना ही मान रहे हैं । किंतु उसका सही पता तो गहन पुलिस विवेचना के बाद ही चल सकता है। मौके पर पहुंचा पिता बहुत अधिक गमगीन था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes