– मृतक दिल्ली में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था,
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 नवंबर 20-22
आत्महत्या से जुड़ा प्रकरण कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर का बताया जा रहा है। यहां आज युवक ने साड़ी का फंदा गले में डाल कर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक बीती रात 11:00 बजे ही दिल्ली से लौटा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर रही थी। लेकिन परिजनों ने यह कहते हुए पुलिस से मना कर दिया कि जब तक मृतक का बड़ा भाई घर नहीं आ जाता तब तक बे पंचनामा भरने की कार्यवाही कराना नहीं चाहते हैं।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी कुलदीप(18) पुत्र मिंटू बीती शाम ही रात लगभग 11:00 बजे अचानक अपने घर पहुंचा था। बताया गया है कि मृतक कुलदीप दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। सबसे बड़ा बेटा प्रदीप तथा छोटा बेटा कुलदीप जो इसी रात को लगभग 11:00 बजे घर आया था और छत वाले कमरे की चाबी लेकर कमरे में चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा। तब जाकर देखा तो वह छत वाले कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पास पड़ोसियों का भारी जमावड़ा लग गया, । घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू करनी चाही।

तो वहां मौजूद लोगों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। पुलिस पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई थी। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई प्रदीप को दी गई तो प्रदीप ने फोन कर वहां मौजूद एक क्षेत्रीय नेता को बताया कि जब तक मैं कायमगंज नहीं पहुचूं, तब तक कोई कार्यवाही ना की जाए । प्रदीप ने मृतक का फोन लेकर अपने एक रिश्तेदार को दिलवा दिया। घटना संदिग्ध लग रही है। घटना के पीछे क्या कारण था अभी तक पता नहीं चल सका है। जबकि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इसके अलावा बताया गया कि मृतक के पिता मिंटू की पत्नी मैना देवी लगभग 10 साल पूर्व अपने पति को छोड़कर दूसरे के साथ चली थी ।मृतक 18 वर्षीय कुलदीप अविवाहित था । परिवार में केवल पिता और पुत्र ही थे । जिनमें से एक ने आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
असलहाधारी दबंगों ने गोलीमार कर किया पत्रकार को घायल हालत गंभीर
-
वृक्षारोपण कर एनसीसी कैडेट्स ने दिया हरी-भरी धरा बनाए रखने का संदेश
-
Kaimganj News: महिला सहित अधेड़ व्यक्ति हुआ मार्ग दुर्घटना में हुए घायल
-
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर पीड़ित मरीजों को उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं
-
Kaimganj News: वरिष्ठ पदाधिकारियों के परामर्श से घोषित की अध्यक्ष ने नगर कार्यकारिणी
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct