असलहाधारी दबंगों ने गोलीमार कर किया पत्रकार को घायल हालत गंभीर

Picsart 22 11 28 14 39 55 666
  • प्रदेश की कानून व्यवस्था को तार-तार करने वाली घटना थाना राजेपुर क्षेत्र में हुई घटित

  • असलहाधारी दबंगों ने गोलीमार कर किया पत्रकार को घायल हालत गंभीर

फर्रुखाबाद 28 नवंबर 2022
पत्रकार पर हुए कातिलाना हमले से जहां एक ओर कानून व्यवस्था का राज फास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। यह दुस्साहसिक घटना जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र की बताई जा रही है ।घटनाक्रम में बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी पत्रकार शिवा दुबे कस्बा राजेपुर से अपने गांव वापस जा रहे थे। वह जैसे ही बंधा के पास पहुंचे। उसी समय पहले से घात लगाए असलाह धारी दबंगों ने घेर कर पत्रकार के ऊपर गोलियां चला दी।

गोली लगने से शिवा दुबे गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हालत में वहीं गिर गए। हमलावर उन्हें मरा समझकर हवा में असलाह लहराते हुए आराम से चले गए। राजेपुर बिचपुरिया संपर्क मार्ग बंधा के पास घटी घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर मौके पर पहुंचे। यहां से उन्होंने घायल को पुलिस गाड़ी से ही सीएचसी राजेपुर भिजवाया। सीएचसी से हालत गंभीर बताकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

यहां से प्राथमिक उपचार देकर उन्हें फिर एक बार ईएमओ डा० कृष्ण कुमार ने हायर सेंटर रेफर किया। किंतु तत्काल उपचार की आवश्यकता महसूस करते हुए परिजनों ने घायल को नगर के नाला मच्छरट्टा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी शहर कोतवाल तथा एसडीएम सदर (अतिरिक्त) ने भी घटना की जानकारी ली। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती पत्रकार का ऑपरेशन किया जा रहा था। उसी समय वहां अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर जानकारी करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने बताया कि चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes