– इस दुखद घटना से क्षेत्र में सनसनी ,वही मां सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल, पुलिस मौके पर पहुंची
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 नवंबर 20-22
3 दिन पूर्व घर से गायब 12 वर्षीय किशोर का शव करौंदे वाले बाग के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गायब हुए किशोर की एक दिन पूर्व ही परिजनों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी की सूचना दी थी ।शव देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई होगी ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भगौतीपुर निवासी संतोष कुमार शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अंशुल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह गायब हो गया। पिछले 3 दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बीते दिवस परिजनों ने कोतवाली कायमगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। आज भगौतीपुर -परम नगर, रायपुर के बीच बसे गांव परम नगर निवासी रमेश जाटव के करौंदे के बाग में अंशुल की लाश मिली। जब बाग मालिक अपने बाग में आज सुबह गया। जहां उसने किसी बच्चे का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना बाग मालिक द्वारा गांव में दी गई । खबर जंगल में आग की तरह फैल गई ।लोगों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल पर शव देखने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बताते चलें संतोष कुमार दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। वह दिल्ली में ही था गुमशुदगी की सूचना पाकर वह कल ही यहां आया था।
संतोष कुमार का बड़ा बेटा दीपक 18 वर्ष ,अंशुल 12 वर्ष ,अन्नू 8 वर्ष तथा दो बेटियां चंचल 16 वर्ष एवं कोमल 13 वर्ष के 5 बच्चे हैं। 03दिन पूर्व अंशुल शाम के समय बाहर खेल रहा था ।इसी दौरान गायब हो गया। घटना के संबंध में संतोष कुमार के बड़े भाई जय सिंह ने बताया कि हमारी किसी से भी किसी प्रकार की रंजिश नहीं है। पता नहीं कैसे यह घटना घटी। मां पूजा देवी का रो -रो कर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।
इनसेट:-
इस सनसनीखेज जघन्य किशोर हत्याकांड की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम एवं एसओजी टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तथ्य जुटाने का प्रयास करते हुए जांच पड़ताल की है ।फॉरेंसिक टीम के एसआई सुनील कुमार दुबे, विपिन कुमार ,रंजीत कुमार आदि ने नमूने लिए। वही एसओजी प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी जांच कर घटना की सत्यता जानने का प्रयास शुरू कर दिया है । जिस तरह यह दोनों टीमें तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही हैं। उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जघन्य हत्याकांड का जल्द खुलासा हो सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Kaimganj News: आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ विद्यालय में मनाया संविधान दिवस
-
Indian constitution: भारतीय संविधान संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट बनाए रखने में सक्षम
-
श्री राम कथा आयोजन समिति ने पदाधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
-
खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर सरसों की फसल नष्ट करने का आरोप – शिकायत पुलिस अधीक्षक से
-
Kaimganj News: आयोजित थाना समाधान दिवस में हुआ एक समस्या का निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug