– दुखद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तथा सीओ कायमगंज मौके पर पहुंचे, निरीक्षण कर किया, जानकारी करने का प्रयास
कायमगंज/ फर्रुखाबाद , 13 जनवरी 2023
Husband Wife Sucide: मामला जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव दत्तू नगला का है। जहां यह दुखद घटना प्रकाश में आई। यहां मकान के कमरे में नव दंपत्ति जिनमें पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ। वही मृत अवस्था में पत्नी फर्श पर पड़ी पाई गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम मौके पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी ली ।मामले की सघन जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर से सटे गांव दत्तू नगला मोहल्ले में जनपद शाहजहांपुर के गांव मीरानपुर कटरा निवासी संजय अपनी पत्नी पुष्पा के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
ये भी पढ़ें:- Dahej: दहेज लोभी ससुराली जनों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाला
गुरुवार देर रात को पुलिस को जानकारी दी गई कि घर का दरवाजा बंद है। इस पर पुलिस टीम जांच को पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो देखा संजय (25) का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और उसकी पत्नी पुष्पा (21) मृत अवस्था में कमरे में फर्श पर पड़ी हुई थी। मृतक दंपत्ति दत्तू नगला में अशोक मिश्रा के मकान में किराए पर रहते थे। मृतक बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर तैनात संविदा कर्मचारी था। मृतक संजय शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा का रहना वाला हैं। वहीं पत्नी पुष्पा का मायका जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गाँव मझोला में है। इस दंपत्ति की 8 महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या का क्या कारण रहा।
ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
इसका पता सही ढंग से नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना की सत्यता जानने का प्रयास करने में व्यस्त हैं। इस दुखद घटना की सूचना पुलिस को मृतक के चचेरे भाई मनोज ने डायल 112 पर दी थी। सूचना देते हुए मनोज ने पुलिस को बताया था की उसके चचेरे भाई और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी घटनास्थल की परिस्थिति देखकर कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। फर्श पर पड़ी पत्नी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया हो। मामले की सही जानकारी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने , साथ ही सघन जांच के बाद ही हो सकती है फिलहाल इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने मृत दंपत्ति के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों तथा रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
आशा बहू की लेटलतीफी भरी लापरवाही के कारण प्रसूता एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म देने पर हुई मजबूर
-
राहत शुल्क की मांग कर ,डिलीवरी के लिए प्रसूता को कराया घंटो इंतजार ,तब तक नवजात की हो गई मौत
-
मथुरा जेल में रखा 581 किलो गांजा पुलिस ने कोर्ट में कहा, चूहे गांजा खा गए।
-
Arm Wrestling: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शिक्षक पुत्र ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान
-
Dog Attack: बच्चे तथा वृद्ध दादी पागल कुत्ते के हमले से हुए घायल
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct