कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 नवंबर 2022
नगर कायमगंज के बहुत से स्थान ऐसे हो चुके हैं ।जहां आए दिन लगने वाले जाम के कारण यहां आने वाले लोग घंटों जाम में ही फंसे रहते हैं । सबसे अधिक खराब स्थिति उस समय उत्पन्न होती है। जब जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसी मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस गाड़ी जाम में फंस जाती है। कभी-कभी तो जाम में फंसी एंबुलेंस के कारण समय से उपचार ना मिलने पर मरीज की जान तक जा चुकी है। लेकिन फिर भी न जाने क्यों प्रशासन तथा पुलिस साथ ही नगर पालिका प्रशासन जानबूझकर भी अनजान बना हुआ है । सबसे ज्यादा जाम लगने का कारण ई-रिक्शे हैं। जाम की बेहद खराब हालत तहसील रोड पर देखी जाती है। यहां तहसील कार्यालय ,एसडीएम न्यायालय ,मुंसिफ कोर्ट तथा सरकारी अस्पताल एक दूसरे के पास में स्थित है । जहां वैसे ही क्षेत्र से आने वाले लोगों की संख्या काफी होती है और इस हालत में भी ई रिक्शा चालक अपनी मर्जी से जहां चाहते हैं वही सवारिया लेने या लाई गई सवारियां उतारने के लिए अपने रिक्शे आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं। जिससे दूसरे दुपहिया वाहनों पैदल चलने वालों की भीड़ सड़क पर जमा हो जाती है। सड़क सकरी होने के कारण जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। ऐसा नहीं की पुलिस को इसकी जानकारी ना हो । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां जाम लगता है, उसके बिल्कुल पास में ही कस्बा पुलिस चौकी बनी हुई है।
नगर के मुहाने पुलिया पुलगालिव से लेकर नगर की जामा मस्जिद तक 12 बजते ही जाम लग जाता है । यहां कई कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं लोग। अस्पताल की एंबुलेंस भी जाम में फस कर कई कई घंटे खड़ी रहती है। हालांकि प्रशासन व पुलिस की ओर से बड़े वाहनों के दिन के समय नगर में आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हुए नो एंट्री पहले से ही लगाई गई है । इस रूट पर तहसील अस्पताल एवं न्यायालय होने की वजह से भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सबसे ज्यादा जाम तहसील रोड पर देखा जा सकता है । इसके अलावा नगर के भूसा मंडी चौराहे पर भी इसी तरह की स्थिति देखी जा सकती है। ई रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते जाम की स्थिति पैदा होती है। जाम के झाम में फस कर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तहसील रोड पर लगे जाम में फंसे सत्यदेव, नोमान, बालक राम ने प्रशासन से ई -रिक्शा पर बैन लगाने की बात कही है। बताते चलें नगर में लगभग 500 से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर फर्राटा भर रहा है। जिनका ना तो रजिस्ट्रेशन है और ना ही नगर पालिका में एंट्री। इस सबके बावजूद ना तो नगरपालिका ही और ना ही पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिया पुलगालिव पर पुलिस पिकेट लगा रखी है । लेकिन ई रिक्शा चालक एवं बड़े वाहन अनदेखी कर नगर में घुस आते हैं। जिस कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। कई कई बार तो देखने को मिला की गंभीर मरीजों को ले जा रही 108 एंबुलेंस भी इस जाम में फसी नजर आई। नगर में जगह जगह आए दिन लगने वाले जाम से परेशान नगर वासियों तथा ग्रामीणों का कहना है कि अब तो कम से कम इस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए प्रशासन तथा पुलिस को कोई कारगर उपाय करना ही चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Punjab: चार युवतियों ने युवक अगवा कर किया दुष्कर्म
-
Kaimganj News: चिकित्सा शिविर आयोजित कर मरीजों को उपलब्ध कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा
-
Kaimganj News: अवैध देसी तमंचे सहित नामजद चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार
- Farrukhabad News : ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 05 लाख से अधिक कीमत का तेल अज्ञात चोरों ने चुराया
-
Kaimganj News: फायरिंग कर किए गए हमले की शिकायत कर कराया मुकदमा दर्ज
-
कायमगंज समाचार: गेट के बाहर इंतजार करते रहे बच्चे, समय से नहीं खुला स्कूल
-
Kaimganj News: अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने दिया बेटी को जन्म, ईएमटी ने कराया प्रसव
-
संभावित स्थानीय नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सक्रिय हुआ प्रशासन , शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
-
मथुरा जेल में रखा 581 किलो गांजा पुलिस ने कोर्ट में कहा, चूहे गांजा खा गए।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb