भैंसों को पीटने का विरोध करने पर दबंग ने महिला को जलती आग में फेंका

Picsart 23 04 12 22 40 38 433

Kaimganj news –पीड़ित ने लगाया पुलिस पर आरोप पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 अप्रैल 2023
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर की बताई जा रही है। यहां के निवासी बृजेश कुमार पुत्र खुशीराम ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा है कि उसकी भैंसें दरवाजे के सामने बंधी थी। जिन्हें अकारण वहां आकर उसका परिवारी रुचित पुत्र दिनेश पीटने लगा। भैंसो को तड़पता हुआ देखकर उसे बचाने मेरी पत्नी मोर श्री वहां गई। और उसने विरोध करते हुए पशुओं पर क्रूरता करने वाले को मना किया। इस पर गाली गलौज करते हुए रुचित ने वही रखें गन्ने की पतार में आग लगा दी और उस जलती हुई आग में अपनी मां सुमन की सहायता से मेरी पत्नी को डाल दिया ।आग की लपटों से मेरी पत्नी झुलस गई। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। किंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की थी। पीड़ित का आरोप है की पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया है पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया घटना उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

–ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes