दहेज हत्या के आरोप में पति सहित चार लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद 12 अप्रैल 2023

शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर मजरा किसरोली निवासी वीरपाल पुत्र रामविलास ने आरोपियों के विरुद्ध दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री प्रियांशी का विवाह दिनांक16.02.2023 को रंजीत पुत्र रक्षपाल निवासी मऊरशीदाबाद थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के साथ हिन्दू रीति रिवाज से किया था। तथा विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। किन्तु विवाह के पश्चात ही दामाद रंजीत व रंजीत के पिता रक्षपाल और
उसकी माँ लक्ष्मी देवी व भाई सनी अतिरिक्त दहेज की माँग करने लगे तथा मेरी बेटी के साथमारपीट करते थे। प्राथी गाँव वालों के समझाने के पश्चात पुत्री प्रियांशी को अपने घर बुला ले गया था। दिनांक 05.04.2023 को दामाद रंजीत मेरे घर आकर मेरी पुत्री को विदा
कराकर ले गया। आज शाम को करीब 4 बजे राजू निवासी ग्राम मऊरशीदाबाद का फोन मेरे पास कि तुम्हारी बेटी अपनी ससुराल में मरी पडी है। मैं सपरिवार पुत्री की ससुराल आया। तो देखा कि मेरी पुत्री मरी पड़ी हुई थी। घर पर पुत्री की सास मौजूद थी। घर के बाकी अन्य सदस्य गायब थे। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए। आरोपियों विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर दामाद रंजीत उसके पिता,व माता सहित चार लोगों को नामजद करते हुए इन सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498 ए, 304 बी एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर
मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes