Kaimganj news –खेत में पड़ी गेहूं की बालियां बीनने पर दबंग ने बच्चे को पीटकर आग में झोंका

Picsart 23 04 24 22 05 32 837

Kaimganj news– कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 अप्रैल 2023
गेहूं के खेत से बाली बीनने को लेकर 3 वर्षीय बालक को दबंग ने मारपीट करते हुए आग में फेंका । बालक गंभीर रूप से घायल,। घायल को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।

IMG 20230424 WA0007

मिली जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गंगपुर निवासी रामवीर के 3 वर्षीय पुत्र अर्जुन को गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर शाम भर्ती कराया गया। बताया गया कि अर्जुन गांव के ही ठाकुर राजू पुत्र सहदेव ठाकुर के गेहूं के खेत में से टूटी पड़ी गेहूं की बालियां बीनकर गांव के अन्य बच्चों के साथ ले आया था। जिसकी खबर जब दबंग राजू को लगी। तो वह अर्जुन के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए अर्जुन के थप्पड़ मार दिए। तथा वहीं पास में जल रहे चूल्हे में उसे उठा कर फेंक दिया। जिससे बालक अर्जुन गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। वही एक लिखित तहरीर दबंग के विरुद्ध अर्जुन के पिता रामवीर ने थाना कंपिल में दी है। बताया गया है कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने देर रात तक कोई कार्यवाही नहीं की है । वही घायल बालक को प्राथमिक उपचार देकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। दबंग द्वारा किए गए घोर अमानवीय कृत्य की क्षेत्रीय लोग काफी निंदा कर रहे हैं ।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दबंग पर स्वजातीय संरक्षण होने के कारण इस समय वह यह भूल चुका है की क्या काम सही है और क्या गलत। खैर जो भी हो लेकिन पुलिस को तो इस प्रकरण में तत्काल सक्रिय होना चाहिए न जाने क्यों पुलिस भी किसी दबाव में इसे अनदेखा करते हुए मामले को रफा-दफा करने में लगी हुई, पर्दे के पीछे से दिखाई दे रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes