Kaimganj news-परिवार के सभी सदस्य तीन दिन तक घर में ही पड़े रहे बंद, अचानक पहुंचे रिश्तेदार ने देखा और दी सूचना
-मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रथम उपचार दे ज्यादा गंभीर लोगों को लाकर कराया अस्पताल में भर्ती
-अस्पताल जाकर कुछ होश आने पर गृह स्वामी ने कहा कि किसी ने उसके दूध में मिलाया होगा कोई जहरीला पदार्थ
कायमगंज /फर्रुखाबाद 6 मार्च 2024
फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ने का मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर टिलियां का बताया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार इस परिवार का दूध उनके मकान की छत पर रखी बरोसी में हंडिया में गर्म किया जाता है ।सवेरे से लेकर शाम तक दूध उपलों की आग में धीरे-धीरे पकता है और शाम को ठंडा करके दूसरे बर्तन में दही बनाने के लिए जमा दिया जाता है । दही को बिलोकर कर मट्ठा तैयार किया गया था । जिसे पूरे परिवार ने नाश्ते के साथ पिया ।इसे पीने के बाद सभी की हालत बिगड़ गई । परिवार के मुखिया राम प्रकाश बर्मा (58) नित्या (5 ) निधी (6 ) पूनम (15) अजय (14) रतनावती (20) उदयवीर (22)बालकराम (25)पूनम . (12) राजकुमारी (50) नैनशी (3 ) भीमसेन (13 )गुड्डीदेवी (60) व धर्मवीर सहित सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए । फूड प्वाइजन का शिकार हुए यह सभी लोग अपने घर के अंदर ही तीन दिन तक वदहवास हालत में पड़े रहे । गांव के किसी आदमी ने भी नहीं जाना ।इसी बीच आज उनका कोई रिश्तेदार अचानक घर पहुंचा । उसने घर पर दस्तक दी । तो एक अबोध बच्चा जिसने वह मट्ठा नहीं पिया था । वह ठीक था बाकी सब लोग बेहाल मिले । यह देखकर रिश्तेदार ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी । सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें डॉक्टर अनुराग कुशवाहा तथा स्टाफ के अनूप कुमार – ऋतिक गंगवार CHO , रत्नेश कुमार सभी पीड़ित के गांव पहुंचे । स्वास्थ्य टीम ने सभी पीड़ितों का परीक्षण किया और तुरंत प्राथमिक उपचार दिया । प्राथमिक उपचार से पूनम प्रथम तथा पूनम द्वितीय अजय – बालक राम और भीमसेन की हालत में सुधार आ गया । बाकी बचे प्वाइजन पीड़ितों को गंभीर हालत में तत्काल उपचार के लिए मौके से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया । इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार दिखाई दिया । उपचार से मिली राहत के बाद होश में आए परिवार के मुखिया 58 वर्षीय रामप्रकाश वर्मा ने पूछे जाने पर बताया कि उनके दूध की हंडिया दूध उबालने के लिए छत पर ही रखी जाती है । उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी छत से और मकानों की छतें भी मिली हैं । जिससे ऐसा महसूस हो रहा है कि हमसे बुराई मानने वाले किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी दूध की हंडिया में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया । जिसे हम लोग नहीं जान पाए और इस दूध से बने मट्ठे को पीने के बाद ही हमारे परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ गई ।उन्होंने कहा कि एक बच्चे को तैयार किया गया मट्ठा पीने को नहीं दिया गया था । क्योंकि उसने पीने से ही बना कर दिया था । अक्सर यह अबोध बच्चा केवल दूध ही पीता है । दही या मट्ठा नहीं लेता । इसलिए वह बच गया । उसे फूड प्वाइजनिंग का असर नहीं हुआ । खैर जो भी हो एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ हुए फूड प्वाइजनिंग से गांव में सनसनी फैल गई और यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । राम प्रकाश का यह भी कहना था कि तीन दिन तक हम सब लोग घर में अंदर बेहोश पड़े रहे । अगर किसी की हरकत नहीं थी तो कोई न कोई पड़ोसी उस हालत में जब घर का कोई व्यक्ति घर से बाहर आ – जा नहीं रहा था । ऐसी हालत में किसी को तो आकर पता करना चाहिए था । लेकिन मेरे रिश्तेदार के आने से पहले तक उनके घर पर कोई नहीं आया । बरहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर पहुंच कर प्राथमिक उपचार दे और इसके बाद ज्यादा गंभीर लोगों को अस्पताल में लाकर इलाज करके स्थिति को संभाला । अन्यथा कुछ और देर होती तो पूरा परिवार ही अनहोनी की आशंका का शिकार हो सकता था l राम प्रकाश द्वारा कही गई बात में कितनी सच्चाई है lयह तो यदि बचा हुआ मट्ठा हो और उसे जांच के लिए लैब में भेजा जाए , तो ही पता चलेगा कि मट्ठा में यदि जहर था तो वह किस प्रकार का था l या फिर फूड प्वाइजनिंग का कारण दूसरा क्या रहा । यह सब तो जांच का विषय है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार
Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप
Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में ‘स्वास्थ्य की रीढ़’: कायमगंज में फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सीएचसी पर दूसरे दिन भी गरजीं कार्यकत्रियां; 5 अक्टूबर को लखनऊ में गूंजेगी ललकार
KAIMGANJ NEWS –15 दिन के मुकम्मल कार्य बहिष्कार का ऐलान, बेपटरी होने की कगार पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले
Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]
Oct