घर में घुसे navabganj news–अज्ञात चोरों ने नकदी तथा आभूषण चुराए

Picsart 24 02 11 12 13 16 308

Navabganj news–नवाबगंज / फर्रुखाबाद 6 मार्च 2024

चोरी की घटना थाना व कस्बा नवाबगंज के अचरा रोड की बताई जा रही है । यहीं की निवासी कुसमा देवी पत्नी बुद्दीलाल बीती रात को अपने घर में पड़े टिन शेड के नीचे पड़ी चारपाई पर सो रही थी । मंगलवार रात में किसी समय अज्ञात चोर टिनशेड में रखा बक्शा उठा ले गए। चोरों द्वारा ले जाए गए बक्से में एक जोड़ी कुंडल,पायल,मंगलसूत्र ,गुच्छा और 10 हजार रुपये नकद रखे थे। गृह स्वामिनी कुसुमा देवी जब प्रातः करीब 6 बजे जागी । देखा तो बक्शा गायब था । आस – पास पता किया । कहीं पता नहीं चल सका । खोज बीन करते समय पता चला कि बक्शा घर के पीछे संजू शर्मा के खेत में पडा है । मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने बक्शा खंगाल कर उसमें रखी नकदी तथा जेवरात सहित अन्य सामान ले गए । चोरी की सूचना गृह स्वामी कुसमा देवी ने पुलिस को लिखित तहरीर द्वारा दी है । सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले का शीघ्र खुलासा करने की बात करते हुए जांच पड़ताल करने में जुड़ गई है l

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes