KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

IMG 20250301 WA0296

KAIMGANJ NEWS -दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप, मां ने लगाई न्याय की गुहार, जांच के निर्देश
कायमगंज, फर्रुखाबाद । शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

भटासा निवासी निशा ने डीएम को बताया कि उसकी पुत्री की शादी नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने 15 फरवरी को गला दबाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला ने 16 फरवरी को कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेटी की मौत के बाद पिता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इस पर डीएम ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। हालांकि, इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि महिला बीमार थी और उसकी मौत के समय मायके वाले अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, इसलिए आरोप निराधार हैं।शिवरईवरियर निवासी संतोषी ने अधिक बिजली बिल की शिकायत की, जबकि कंपिल के जोगपुर मजरा क्षेत्र के गनीपुर निवासी सुनील कुमार, कुसुम लता व अनिल ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। हमीरपुर लालबाग निवासी गजाला ने रास्ता बंद किए जाने पर कार्रवाई की मांग की। भगौतीपुर निवासी रामबीर ने नॉन-जेड भूमि पर ग्रामीण के अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, कंपिल के बिलसडी गांव निवासी ओमशिव चतुर्वेदी की शिकायत पर डीएम ने 55 बीघा ग्राम समाज की पट्टे की जमीन पर कब्जे की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इनसेट
दिव्यांग दंपति ने की कॉलोनी की मांग, प्रशासन के आश्वासन पर माने
कायमगंज।
बरझाला निवासी दिव्यांग दंपति सुधीश कुमार व शकुंतला देवी तहसील सभागार पहुंचे और डीएम से कॉलोनी दिलाने की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि वे पक्के मकान में रहते हैं, लेकिन दंपति ने इसका खंडन करते हुए कहा कि वह मकान उनकी सास का है और वे अलग रहते हैं।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी गुमराह कर अपात्रों को मकान आवंटित कर रहे हैं। जब पुलिस उन्हें बाहर निकालने लगी, तो गुस्साए दंपति ने सभागार में ही जमीन पर बैठकर विरोध जताया। तहसीलदार मनीष वर्मा ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। समाधान दिवस में 125 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर समस्याओं का निस्तारण करें और सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मौके पर एडीएम रवींद्र सिंह, ईओ लवकुमार मिश्रा समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes