Farrukhabad news मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद
छात्र के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए जमीनी विवाद के कारण एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने 12वीं कक्षा के एक संस्थागत छात्र को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया। यही नहीं, इसके बाद प्रबंधक और उसके साथियों ने छात्र के घर पर हमला कर उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक समेत छः लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के खिमसेपुर गांव निवासी अखिलेश की पत्नी सुधा ने गांव के ही शिवकुमार, रामू, गौरव, वैभव, सुभाष और मोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुधा का कहना है कि उन्होंने गांव में एक मकान का बैनामा कराया था, । लेकिन यह लोग जबरन उस पर कब्जा करना चाहते हैं।
सुधा का बेटा आयुष राजपूत, कक्षा 12 का संस्थागत छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र रक्षा देवी इंटर कॉलेज, खिमसेपुर में था। मकान को लेकर चल रहे विवाद के चलते कॉलेज प्रबंधक शिवकुमार ने उसे 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया। जब छात्र परीक्षा देने पहुंचा तो उसे गेट से भगा दिया गया और कहा गया कि वह इस विद्यालय में परीक्षा नहीं दे सकता। आरोप है कि इसके बाद उसके घर पर हमला कर, लाठी-डंडों से मारा पीटा । पीडिता के अनुसार शिवकुमार, गौरव, रामू, वैभव, सुभाष और मोहित हथियारों से लैस होकर उसके के घर पर आ धमके । शिवकुमार और गौरव के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, रामू के पास डबल बैरल बंदूक, जबकि सुभाष और वैभव लाठी-डंडे लेकर आए थे। मोहित के पास एक अवैध तमंचा था।
ये सभी लोग घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। जब सुधा और उनके पति ने विरोध किया, तो लाठी-डंडों और हथियारों से उनकी पिटाई कर दी। इस हमले में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं।शोर गुल तथा चीख पुकार
सुनकर पड़ोस के अजय सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।, तब जाकर हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
* पुलिस ने की कार्रवाई*
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक शिवकुमार समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है । आरोपियों के खिलाफ विधिक रूप से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश
KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 फर्जी फर्मों का जाल बिछाकर जीएसटी में सेंध! क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार 🔥
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। जनपद में जीएसटी चोरी के एक संगठित खेल का पर्दाफाश करते[...]
Apr