Kaimganj news –भारतीय वैज्ञानिकों की सराहनीय उपलब्धि:- चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख, कौतूहलबस, खुश हो बच्चों ने बजाई तालियां

Picsart 23 08 23 19 12 43 715

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 अगस्त 2023
जैसे ही 150, 130, 65, 50 की विषम दूरी तय करते ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की ,वैसे ही एकत्र हुए स्कूली बच्चों तथा उनके अभिभावकों एवं अन्य ग्रामीणों ने तालियां बजाते हुए खुशी का इजहार किया और इस मुबारक मौके पर अपने भारत देश के महान वैज्ञानिकों की क्षमता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। अपने निजी प्रयास से आज चंद्रयान -3, का नजारा देखने के लिए विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी चंद्रयान- 3का लाईव प्रसारण देखा। – शासन के आदेश पर संसाधन विहीन परिषदीय शिक्षकों ने स्वयं व्यवस्था कर संजीव प्रसारण दिखाया। इस अवसर पर बच्चों में काफी कौतूहल देखा गया। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि सरकार के निर्णय से शिक्षकों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। पिछले काफी समय से रविवार के साथ ही साथ अवकाश के दिनों में स्कूलों को खुलवाया था रहा है। चंद्रयान तीन का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए तो शाम को स्कूलों का खुलवाना किसी भी प्रकार से न्यायोचित नहीं है। सरकार स्कूलों में संसाधन उपलब्ध नहीं कराती और जबरन स्कूल खुलवाकर मानवाधिकारों का उल्लघंन कर रही है। जिसका प्रदेशस्तरीय विरोध किया जायेगा।
इस सब के बावजूद भी देश की वैज्ञानिक उपलब्धि पर शिक्षकों तथा छात्रों को काफी नाज है। लाइव प्रसारण के खुशगवार मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ ही स्कूल के बच्चों, सभी को बिस्किट वितरित कर बधाई दी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes