कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 अगस्त 2022
चेहरे पर खुशी ,हाथों में तिरंगा ध्वज ,भारत माता के गगनभेदी जय घोष के साथ स्कूली बच्चों ने राष्ट्र भावना जागृत करते हुए आज हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। यह वातावरण विकासखंड कायमगंज के परिषदीय
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन अवसर पर दिखाई दे रहा था। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। प्रधानाध्यापक राज किशोर शुक्ला उपस्थित ने अभिभावकों एवं बच्चों को बताया कि आज डीबीटी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण करते हुए किया गया है। इस अवसर पर दूरदर्शन पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और मुख्यमंत्री के अभिभाषण को बच्चों ने ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही विद्यालय के प्रधान अध्यापक एवं शिक्षकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को अमृत महोत्सव के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उसका महत्व समझाया । बताया गया कि आजादी और परतंत्रता के बीच क्या अंतर होता है। जब हमारा देश आजाद हुआ, तो हर देशवासी खुश था । क्योंकि पराधीनता की बेड़ियां देशवासियों के संघर्ष से टूट चुकी थी। आज देश को और उसकी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए ही सरकार द्वारा इस आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे देश में पूरी श्रद्धा लगन और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें स्कूल के बच्चों से लेकर देश के हर नागरिक का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार ,कमलेश राजपूत, मेमबती, विद्या,उमा, जय वीर ,जवाहरलाल ,शैतान सिंह ,तुलाराम सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत
Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर
KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच
Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर
KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]
Mar
World News
world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!
World news–ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]
Mar