KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजे ‘होली है’ के जयकारे: 18 स्थानों पर धधकी आस्था की ज्वाला, श्यामागेट की होली बनी आकर्षण का केंद्र

IMG 20260303 112020

KAIMGANJ NEWS ✨ 233 में से 18 स्थानों पर संपन्न हुआ होलिका दहन, शेष 215 जगहों पर बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में जलेगी होली
कायमगंज, संवाददाता।
नगर और ग्रामीण अंचलों में रंगों के महापर्व होली की शुरुआत सोमवार देर रात आस्था और उल्लास के संग होलिका दहन से हो गई। नगर व क्षेत्र के कुल 233 चिन्हित स्थानों में से 18 प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन संपन्न कराया गया। शेष 215 स्थानों पर बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा, जिसके बाद रंगों की बौछार के साथ होली का उत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा।
सोमवार देर रात नगर के प्रमुख स्थल श्यामागेट पर जली सबसे विशाल होली आकर्षण का केंद्र रही। यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात तक महिलाएं, पुरुष और बच्चे होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते नजर आए।
इसके अलावा पृथ्वी दरवाजा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर तथा बजरिया रामलाल में भी श्रद्धा और परंपरा के अनुरूप होलिका दहन किया गया। पूरे क्षेत्र में ‘होली है’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप से वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, नगर और ग्रामीण अंचलों को मिलाकर कुल 233 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। 18 स्थानों पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 215 स्थानों पर बुधवार सुबह होलिका जलाई जाएगी।
होलिका दहन और आगामी रंगोत्सव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के साथ गश्त बढ़ा दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि पर्व सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो सके।
अब सभी की निगाहें बुधवार सुबह पर टिकी हैं, जब अग्नि की लपटों के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश एक बार फिर पूरे क्षेत्र में गूंजेगा और इसके बाद रंगों की फुहारों में डूब जाएगा कायमगंज।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes