KAIMGANJ NEWS ई-रिक्शा में ‘चेन कट गैंग’ का खेल, चार शातिर महिलाओं ने बहनों को बनाया शिकार

IMG 20260218 WA0310

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
नगर में टप्पेबाज महिलाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवार दो बहनों को निशाना बनाकर शातिर महिला गिरोह ने सोने की चेन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात कंपिल रोड पर हुई, जहां खरीदारी कर लौट रहीं बहनों का झोला काटकर आठ हजार रुपये नकद और गले से चेन पार कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव भगौतीपुर निवासी कशिश गौतम अपनी बहन असुम के साथ बच्चों के कपड़े खरीदने कायमगंज बाजार आई थीं। बाजार से लौटते समय मछली मंडी के पास दोनों ई-रिक्शा में बैठीं। तभी चार महिलाएं वहां पहुंचीं और कंपिल जाने की बात कहकर उसी रिक्शा में सवार हो गईं। बहनों को उन पर शक हुआ तो वे रिक्शा से उतर गईं, लेकिन गिरोह की महिलाएं पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थीं। दूसरे और फिर तीसरे ई-रिक्शा में भी वही महिलाएं आकर बैठ गईं।
पीड़िता के अनुसार, जब ई-रिक्शा कंपिल रोड स्थित एक स्कूल के पास पहुंचा तो दो महिलाएं उतर गईं। कुछ दूरी तय करने के बाद कशिश को गले से सोने की चेन गायब होने का अहसास हुआ। झोला देखा तो वह कटा हुआ था और उसमें रखा पर्स गायब मिला, जिसमें आठ हजार रुपये नकद रखे थे।
होश उड़ने पर दोनों बहनें तुरंत स्कूल के पास लौटीं, लेकिन तब तक टप्पेबाज महिलाएं फरार हो चुकी थीं। सूचना मिलने पर पीड़िता का भाई अनुभव मौके पर पहुंचा और डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं रिक्शा से उतरती दिखाई दे रही हैं।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में गुरुवार को शादी है, जिसकी खरीदारी के लिए वे बाजार आई थीं। इस वारदात से परिवार सदमे में है। मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes