Kaimganj news –कायमगंज/फर्रूखाबाद30 सितम्बर2023
दी जा रही जानकारी के अनुसार सांझी परंपरा पूरे देश में केवल जनपद के कायमगंज नगर में ही पिछले लगभग 300 से अधिक वर्षों से अब तक बदस्तूर जारी है । उसी का निर्वाह करते हुए आज पितृपक्ष के प्रथम दिन शीतल सांझी मंडल की तरफ से श्रीगणेश की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई।
कायमगंज नगर में शीतल सांझी मंडल व हंसगिरि सांझी मंडल की तरफ से पितृपक्ष में बड़ी ही धूमधाम से सांझी उत्सव मनाया जाता है । पितृ पक्ष में एक-एक दिन दोनों तरफ से सांझियां निकाली जाती हैं। यह परम्परा पूरे पितृ पक्ष पन्द्रह दिनों तक चलती है। शुक्रवार की देर शाम को शीतल सांझी मंडल की तरफ से श्री गणेश जी महाराज की सजीव सांझी निकाली गई। लंगड़े बाबा मंदिर पर पूजा अर्चना कर श्रीगणेश जी महाराज की सांझी नगर के बजरिया,श्यामागेट,लोहाई बाजार,लोकमन से होती हुई गंगादरवाजा हंसगिरि बाबा के मंदिर शिवाला भवन में पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह श्रीगणेश जी की सांझी की नगर वासियों द्वारा आरती उतारी गई व पुष्प वर्षा की गई। परंपरा के अनुसार इसके जवाब में अगले दिन हंस गिरी महाराज कमेटी की ओर से सांझी शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा । निकली जा रही सांझी में सुसज्जित आकर्षक झांकियां को देखने के लिए नगर तथा दूर-दूर से लोग यहां आते हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct