KAIMGANJ NEWS गांधी शास्त्री को नमन कर मनाया जयंती दिवस

IMG 20251002 WA0281

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज का दिन भारत के इतिहास में उन दो महापुरुषों की जयंती के रूप में दर्ज है, जिन्होंने अपनी सादगी अहिंसा सत्य एवं कर्तव्य निष्ठा का अनुपम उदाहरण पेश कर पूरा जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दियाl इसीलिए 2 अक्टूबर को यह पर्व राष्ट्रीय पर्व के रूप में गांधी शास्त्री जयंती के नाम से मनाया जाता है । आज देशवासियों ने अपने दोनों आदर्श महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया । कायमगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थाओं, परिषदीय विद्यालयों , सरकारी कार्यालयों तथा अन्य कई स्थानों पर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में गांधी – शास्त्री जयंती मनाई गई । नगर के
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती का आयोजन भव्यतापूर्ण रूप से किया गया। 156 वीं जयन्ती का आयोजन शकुन्तला शिक्षण संस्थान का प्रांगण था । जिसमें उपस्थित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने सबसे पहले गाँधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का मधुर स्वर से गायन प्रस्तुत कर आयोजन में सजीवता ला दी । उसके बाद सभी ने अपने – अपने विचार व्यक्त कर दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित संस्मरण उद्यत कर युवा शक्ति को देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि गाँधी जी की लोकप्रियता उनके सत्याग्रह और अंहिसा से थी हमें सदैव ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसा सहनशील, निष्ठावान, त्यागवान, कर्मठ और ईमानदार बनना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने गाँधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। जयन्ती कार्यक्रम पर सन्तोष शर्मा, शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, सन्दीप यादव, विजय कुमार, सीता शर्मा, प्रिया द्विवेदी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes