– पकड़े जाने के बाद तैयार कराए गए ई वे बिल तथा मंडी पास आदि के कागजात ,आखिर ऐसा क्यों?
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 20-22
बीते दिवस पुलिस द्वारा कायमगंज- अलीगंज मार्ग पर जिले के सीमावर्ती ग्राम बिराहिमपुर जागीर के पास एक कंटेनर नुमा ट्रक को पकड़ा गया था। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर ड्राइवर एवं कंडक्टर गाड़ी में लदे माल के कागज नहीं दिखा सका था। पुलिस ने ट्रक को कायमगंज मंडी समिति पुलिस चौकी पर लाकर खड़ा करा दिया था । यह मामला उस दिन सुबह 4:00 बजे का था। इसके बाद देर शाम लगभग 6-40बजे कंटेनर नुमा ट्रक के ई वे बिल एवं मंडी के पास तथा अन्य जरूरी कागजात बनवाकर पुलिस को दिखाए गए । इसके बाद उस ट्रक को छोड़ दिया गया। बताया गया है कि आर आर फर्म द्वारा दिल्ली के फर्म के नाम ई वे बिल एवं गेट पास कटाया गया था। अभी पिछले महीने ही जीएसटी की एसटीएफ टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए 14 तंबाकू प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। इसमें जुबैर नाम के व्यक्ति निवासी गढ़ी के विरुद्ध टीम द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसके बाद इस धंधे में लगे माफिया कुछ समय तक शांत हो गए थे। अब फिर इन माफियाओं ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा चर्चाओं के अनुसार कायमगंज मंडी अधिकारियों की भी मिलीभगत होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। जिस कारण यहां कायमगंज में नंबर 02 में रोज तमाम तंबाकू से लदी गाड़ियां कायमगंज से बाहर दिल्ली हरियाणा आदि प्रांतों में भेजी जा रही है। इसके अलावा जो लोग पकड़े गए थे। छापामार कार्यवाही में उनके विरुद्ध ना तो कोई ठोस कार्यवाही की गई और ना ही इस अवैध धंधे में लगे लोगों को पकड़ कर सलाखों के पीछे किया गया। बताया गया है कि इस धंधे में बड़ी-बड़ी फर्म के मालिक अपना माल भेजने के लिए फर्जी बिलों का सहारा लेकर जिम्मेदारों को राहत शुल्क के रूप में मोटी रकम देकर तंबाकू का माल टैक्स चोरी छुपा कर बाहर मंडियों में धड़ल्ले से भेज रहे हैं। पकड़े गया कंटेनर जो बिना किसी आवश्यक कागजों के जाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। मंडी लाकर खड़ा भी कर लिया गया था । इसके बाद उसके कागजात ई वे बिल तथा मंडी पास बनवा कर जिस तरह इसे छोड़ा गया। इसके पीछे भी राहत शुल्क की ही मेहरबानी जन चर्चाओं में सुनाई दे रही है । भले ही जिम्मेदार अपने बचाव के लिए कुछ भी तर्क दें। लेकिन कंटेनर पकड़े जाने के समय के बाद बनवाए गए कागजात की हकीकत निष्पक्ष ढंग से जांच की जाए तो सभी से पर्दा उठने में देर नहीं लग सकती।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct