कायमगंज समाचार: अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Picsart 22 11 09 18 51 04 651 jpg

कायमगंज समाचार / फर्रुखाबाद 9 नवंबर 2022
कोतवाली व कस्बा कायमगंज मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा के निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 65 वर्षीय माता जनक नंदिनी वर्मा पड़ोसी दिनेश गुप्ता के साथ कल गंगा स्नान करके बाइक से वापस लौट रही थी । कायमगंज से कुछ पहले फर्रुखाबाद – कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव दमदमा के पास से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां के गले से झपट्टा मारकर सोने की चैन तोड़ ली। बताया गया कि दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए काले रंग की बाइक से आए थे । झपट्टा मारने के कारण धक्का लगने से उसकी मां बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया । इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी । जहां उसने घटनास्थल के पास से पेट्रोल पंप एवं ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका । तहरीर के आधार पर कल दिन के 2:00 बजे हुई घटना की रिपोर्ट आज 9 नवंबर को कोतवाली में आईपीसी की धारा 392 के अंतर्गत अज्ञात दो बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस इस मामले में पता लगाने का प्रयास करने की बात कह रही है। लेकिन घटना का खुलासा हो सकेगा अथवा नहीं? यह कह पाना फिलहाल संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes