– ब्लॉक परिसर में उम्मीदवारों तथा उनके समर्थकों की लगी भारी भीड़, सुरक्षा के लिए तैनात रहा पर्याप्त पुलिस बल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 मार्च 2023
प्रारंभिक ऋण सहकारी समितियां, जिनमें किसान सेवा सहकारी समितियां
तथा साधन सहकारी समितियां सम्मिलित रहती हैं। इनके सुचारू रूप से संचालन के लिए सहकारी समिति अधिनियम 1965 द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुसार संचालक मंडल का चुनाव निर्धारित समय पर कराया जाता है। पिछली बार की तरह इस बार भी इन समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया अनंतिमतदाता सूची एवं अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तथा इससे पहले संचालकों के निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज ब्लॉक कार्यालय पर नाम निर्देशन पत्रों का उपलब्धिकरण कराया गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक संचालक पद के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समितियों के संचालक पद के लिए नाम निर्देशन पत्र खरीदे। संबंधित निर्वाचन में ड्यूटी पर लगाए गए निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसान सेवा सहकारी समिति लि० कायमगंज उत्तरी के 9 नाम निर्देशन पत्र ,वही किसान सेवा सहकारी समिति लि० कायमगंज दक्षिणी के लिए 9, साधन सहकारी समिति लिमिटेड सिवारा एवं वहबलपुर के 15 नाम निर्देशन पत्र तथा साधन सहकारी समिति लिमिटेड रुदायन व साधन सहकारी समिति लिमिटेड शादनगर के लिए 9-9 नाम निर्देशन पत्र एवं किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कंपिल के लिए 16 नाम निर्देशन पत्र संभावित उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए। नाम निर्देशन पत्रों का ब्यौरा उम्मीदवार द्वारा अपनी उम्मीदवारी की अर्हताएं पूर्ण करके संपूर्ण विवरण के साथ नाम निर्देशन पत्र भरने के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा किए जा रहे हैं। जिनकी निर्धारित समय पर जांच एवं वापसी के बाद यदि आवश्यक होता है तो मतदान होगा और इसी के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण होते ही हार- जीत के परिणाम के साथ विजयई संचालक मंडल सदस्य के नाम की घोषणा होगी और इसके तुरंत बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संबंधित अन्य समितियों एवं संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन पूर्ण हो जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट – जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug