अतिरिक्त दहेज की मांग कर, मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्

IMG 20220601 WA0065

ब्यूरो रिपोर्ट

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 जून 2022
रिंकू पटेल उर्फविजेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम बरा तेगदार सिविल लाइंस जनपद बदायूं ने कोतवाली पुलिस कायमगंज को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी चचेरी बहन आरती पुत्री चंद्रपाल सिंह की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व रितेश पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नरैनामऊ कोतवाली कायमगंज के साथ गृहस्थी का सारा सामान देकर की थी। शादी के बाद से ही उसका पति रितेश ₹200000 नकद एवं एक मोटरसाइकिल अतिरिक्त दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाकर गाली गलौज तथा मारपीट करने लगा । आरोप है कि पिछले दिन उसकी बहन को ससुर कश्मीर सिंह सास सुनीला देवी जेठ जीतेश गंगवार ,जेठानी नीलेश गंगवार ,ननंद व नंदोई मनीषी गंगवार, लालू गंगवार ,दीप्ति गंगवार, प्रदीप गंगवार ने गाली गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि जब तक अतिरिक्त दहेज नहीं लाओगे तब तक घर में नहीं घुसने देंगे। पीड़िता के भाई का आरोप है कि रात को किसी समय जब उसकी बहन घर में घुसी तो पति रितेश ने जान से मारने की नियत से घर में आग लगा दी। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मेरी बहन आरती भी झुलस गई। किसी तरह आग की लपटों से बच कर वह बाहर निकल गई। भविष्य में अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए रिंकू पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई । तहरीर के आधार पर पति सहित उसके सभी नौ परिवारीजनों को आरोपित करते हुए पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को जांच का आश्वासन दिया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes