– धरना से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौप कर कराया अवगत
कायमगंज – फर्रुखाबाद 24 जून 2022
धरना प्रदर्शन से पूर्व एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि कायमगंज तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री कृष्ण की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का बुरी नियत से मुंह, नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी विकास पुत्र सुनील कुमार ने उस समय दबाया था। जब अधिवक्ता की बेटी अपने घर पर अकेली थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक पहुंच गए। जिनके विरोध करने पर मनचला दबंग विकास मौके से भाग गया था । इसकी सूचना पाकर अधिवक्ता श्री कृष्ण अपनी जूनियर अधिवक्ता विनीता पाल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थित को समझा और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। इस पर विकास तथा उसका पिता सुनील कुमार अन्य लोगों के साथ दोनों अधिवक्ताओं पर हमलावर हो गया। इनके हमले से अधिवक्ता विनीता पाल लहूलुहान हो गई थी। वही श्री कृष्ण के भी चोटे आई थी। जिसकी रिपोर्ट उसी समय कोतवाली कायमगंज में लिखाई गई थी। अधिवक्ताओं का कहना है कि सुनील के घर में कोई व्यक्ति नहीं घुसा ,क्योंकि मौके पर केबल दोनों अधिवक्ता ही गए थे। जिन्हें आरोपियों ने ही हमलावर होकर चोटें पहुंचाई थी। फिर भी एक पुलिसकर्मी के सहयोग से आरोपी की मां सिमरा देवी द्वारा अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में झूठी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई । अधिवक्ताओं की मांग है कि उनके साथी अधिवक्ता श्री कृष्ण एवं विनीता पाल आदि के विरुद्ध दर्ज झूठी रिपोर्ट वापस लेकर निरस्त की जानी चाहिए तथा वास्तविक दोषी विकास आदि के विरुद्ध समय रहते पास्को एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जानी चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर आज से अधिवक्ताओं ने 30 जून तक के लिए कलम बंद हड़ताल कर दी और इसी के चलते रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील कायमगंज के अधिवक्ता गण आज 24 जून तथा 25 जून 2 दिन तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । धरना प्रदर्शन अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह गौतम, सत्येंद्र सिंह गंगवार सचिव एसोसिएशन, एवं नीरज पांडे, मयंक मिश्रा, आलोक गंगवार ,,अरुण सक्सेना ,बांकेलाल वर्मा ,सतीश चंद्र शाक्य, रामनिवास राठौर, पवन यादव ,विजेंद्र सिंह ,बृजेश गंगवार ,अनोखेलाल शाक्य ,राम नरेश शर्मा ,रीना भारद्वाज, कुमारी विनीता पाल ,प्रमोद कुमार ,प्रमोद चंद्र गंगवार ,नीरज गौड़ ,अनिल श्रीवास्तव, अरविंद पाल ,नितिन शर्मा ,फहीम रजा, मनीष यादव ,श्री कृष्ण यादव ,शिवमंगल ,प्रदीप यादव, विश्वेश्वर दयाल यादव आदि अधिवक्ताओं के अतिरिक्त ,अपना पूर्ण समर्थन देने वाले सभी स्टांप वेंडर व टाइपिस्ट धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun